ईरान अब होर्मुज से आने जाने वाले जहाजों से टोल टैक्स वसूलेगा। ईरान और ओमान होर्मुज में एक स्थायी पारगमन टोल प्रणाली पर चर्चा कर रहे हैं, जिसमें ईरान कॉमर्शियल शिप पर भारी शुल्क लगाने और रूस और चीन जैसे सहयोगियों को छूट देने का प्रस्ताव कर रहा है। ईरान अब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गुरुवार को ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य में टोल प्रणाली लागू करने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि इससे राजनयिक समझौता असंभव हो जाएगा। उन्होंने कहा, “दुनिया में कोई भी टोल प्रणाली के पक्ष में नहीं है, यह संभव नहीं है और यह अस्वीकार्य होगा।”
अमेरिका ने दी सख्त चेतावनी
मार्को रुबियो ने आगे कहा, “अगर ईरान ऐसा करना जारी रखते हैं, तो फिर सीजफायर और किसी भी तरह का राजनयिक समझौता असंभव हो जाएगा। इसलिए, अगर वे ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह दुनिया के लिए खतरा है, और यह पूरी तरह से गैरकानूनी है।”
ईरान का यूरेनियम बस एक बार मिल जाए…ट्रंप
ट्रम्प ने ईरान को फिर दी धमकी और कहा, ईरान अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम को अपने पास नहीं रख सकता। एक बार जब यह हमें मिल जाएगा, तो हम संभवतः इसे नष्ट कर देंगे, हमें इसकी आवश्यकता नहीं है। ट्रम्प ने कहा, हमारी प्राथमिकता एक अच्छा समझौता करना है और मैं आपको यह बताने के लिए यहां नहीं हूं कि यह निश्चित रूप से होगा, लेकिन मैं आपको यह बताने के लिए यहां हूं कि हम एक समझौता करवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। अगर हमें एक अच्छा समझौता नहीं मिलता है, तो हमने स्पष्ट कर दिया है कि हमारे पास अन्य विकल्प हैं।
होर्मुज से जहाजों की आवाजाही पर लगा है प्रतिबंध
28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही पर भारी प्रतिबंध लगा दिया है। अप्रैल में लागू किए गए युद्धविराम और अमेरिका द्वारा लगाए गए नौसैनिक नाकाबंदी के बावजूद, तेहरान का कहना है कि जलमार्ग पार करने वाले जहाजों को ईरानी अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी।
