बॉलीवुड में अब लीड एक्टर के तौर पर नए हीरो की एंट्री होने वाली है, जो हंसल मेहता द्वारा निर्देशित ‘स्कैम 3’ में दिखाई देने वाला है। ये एक्टर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसका नाम सिद्धार्थ बोडके हैं। टीवी एक्टर के लिए बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखना उतना आसान नहीं है, जितना सुनने में लगता है। कई रिजेक्शन और कड़ी मेहनत के बाद एक अच्छा मौका मिलता है, जिस पर उनका पूरा करियर दांव पर लगा होता है। अगर दर्शकों को उनका काम पसंद आ जाए तो वह हिट, वरना फ्लॉप साबित हो जाते हैं। आज हम उसी एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जो कई टीवी शोज और थिएटर प्ले में नजर आ चुके हैं।
स्कैम 3 में नजर आए सिद्धार्थ बोडके
पिंकविला की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के बाद खुद एक्टर सिद्धार्थ बोडके ने हिंट दी है कि वह जल्द ही ‘स्कैम 3’ में लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हंसल मेहता की ‘स्कैम 3’ को लेकर लोगों के बीच अभी से जबरदस्त बज बना हुआ। खैर, अगर आप भी उनके बारे में और जानने के लिए इंटरनेट खंगाल रहे हैं तो यहां सिद्धार्थ बोडके के बारे में कुछ खास बातें बताई गई है।
सिद्धार्थ बोडके कौन हैं?
चाहे उनकी हालिया जबरदस्त परफॉर्मेंस हो या उनका लुक एक्टर सिद्धार्थ बोडके इस समय हर तरफ चर्चा का विषय बने हुए हैं। नासिक की तंग गलियों से लेकर ‘दृश्यम 2’ की ड्रामे से भरी दुनिया तक, सिद्धार्थ ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि सिद्धार्थ बोडके मराठी और हिंदी टेलीविजन, थिएटर और हिंदी सिनेमा में अपने अलग-अलग तरह के काम की वजह से मशहूर हो गए हैं। वह आजकल अपने नए प्रोजेक्ट ‘स्कैम 3’ को लेकर काफी चर्चा में हैं, जिसे मशहूर डायरेक्टर हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है।
