भारत में चंद्र ग्रहण कब और कितने बजे है? साल के आखिरी ग्रहण से जुड़ी हर जानकारी, जानें

National

(www.arya-tv.com) जल्द ही एक खगोलीय घटना के लिए तैयार हो जाइए। साल 2023 में कुल चार ग्रहण थे। दो सूर्य ग्रहण थे और दो चंद्र ग्रहण। इनमें से तीन हो चुके हैं और अब चौथा ग्रहण 28 अक्टूबर को होगा। यह एक चंद्र ग्रहण होगा जो पृथ्वी के एक बड़े हिस्से में दिखाई देगा।

हम आपको चंद्र ग्रहण के बारे में सारी जानकारी देंगे। 28 अक्टूबर को होने वाला चंद्र ग्रहण आंशिक होगा। चंद्रमा छाया के उत्तरी किनारे पर होगा। इसके कारण चंद्रमा का एक छोटा हिस्सा पूरी तरह ग्रहण में रहेगा। इस तारीख का आध्यात्मिक महत्व भी है, क्योंकि इसी दिन शरद पूर्णिमा भी मनाई जाएगी।

आंशिक चंद्र ग्रहण देखने से ऐसा लगेगा, जैसे इसे किसी ने काट दिया है। आगे बढ़ें उससे पहले जान लीजिए की चंद्र ग्रहण होते क्या हैं। जब तीन खगोलीय पिंड एक लाइन में आ जाएं और उनमें से एक किसी पर प्रकाश पहुंचने से रोके तो वह ग्रहण कहलाता है।

जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाए तो वह चंद्र ग्रहण कहलाता है। इस दौरान पृथ्वी की परछाई चंद्रमा पर पड़ती है। इस दौरान पृथ्वी की छाया का कमजोर और ताकतवर प्रकार होता है। जहां छाया हल्की होती है उसे उम्ब्रा और जहां छाया सबसे डार्क हो उसे उम्ब्रा कहते हैं।

भारत में अगला चंद्र ग्रहण कब है

यह ग्रहण उन क्षेत्रों में दिखाई देगा, जहां चंद्रमा क्षितिज से ऊपर है, जिसमें एशिया, रूस, अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप और अंटार्कटिका शामिल हैं। नई दिल्ली से यह दक्षिण-पश्चिम आकाश में क्षितिज से 62° डिग्री ऊपर स्थित होगा।

28-29 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण होगा। रात में 28 अक्टूबर के बाद भी इसे देखा जा सकता है। चंद्र ग्रहण की बात करें तो यह 28 अक्टूबर की रात 11:31 बजे से लगेगा और 29 अक्टूबर की सुबह 3:36 am पर खत्म होगा। लेकिन 29 अक्टूबर को 1.45 am पर यह अपने चरम पर होगा। उस समय इसे देखना अच्छा होगा।

चंद्र ग्रहण से जुड़े सवाल

  • चंद्र ग्रहण 2023 कब है?
  • 28-29 अक्टूबर को चंद्रग्रहण होगा। यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है।
    चंद्र ग्रहण कब होता है?
  • सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी के आने पर चंद्र ग्रहण होता है। इस दौरान पृथ्वी की छाया चांद पर पड़ती है।
    28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण का समय क्या है?
  • चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को 11:31 PM से शुरू होगा और 29 अक्टूबर को 3:36 AM पर खत्म होगा।
    चंद्र ग्रहण चरम पर कब होगा?
  • भारत में चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 1:45 AM पर अपने चरम पर होगा।