(www.arya-tv.com) देश के अलग-अलग राज्यों में तेज धूप के साथ गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को कई जगह अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। विभाग ने कहा कि अगले चार दिन तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, देश के उत्तर-पश्चिम हिस्से में मौसम बदल रहा है। यहां 27 और 28 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में देर शाम मौसम बदल गया। यहां तेज रफ्तार में हवाएं चलने लगी और बिजली कड़की, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।
गंगीय पश्चिम बंगाल के अधिकांश स्थानों में, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग स्थानों में और ओडिशा के कुछ स्थानों पर उष्ण लहर से भीषण उष्ण लहर तथा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल…
कहां बारिश और किस राज्य में चलेगी लू
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। यहां 27 से 3 मई तक लू चलने का अनुमान है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में 28 अप्रैल को भीषण लू चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, मध्य प्रदेश और पंजाब में 27 अप्रैल बारिश होने की आशंका बनी हुई है। यहां अलग-अलग जिलों में तेज रफ्तार में हवा चलेगी और बारिश होगी।