वाराणसी: कोरोना काल में 8 नए हॉटस्‍पॉट, अब तक 233 मरीज हुए स्वस्थ

UP Varanasi Zone

वाराणसी।(www.arya-tv.com) कोरोना काल में कुछ डर तो कुछ इच्छाओं में जी रहा है शहर न जाने किस वक्त क्या हो जाएं। यह डर सभी के मन में बना हुआ है, तो वही कुछ इच्छाए तब जागती है जब मरीज स्वस्य होकर अपने घर वापस आ जाते है। वाराणसी में अब तक 233 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 86 है। इसके अलावा जनपद में 8 नए हॉटस्पॉट अजय विहार कॉलोनी थाना कैंट, चुरामनपुर थाना लोहता, लेडुवई गांव थाना मिर्जामुराद, नीची ब्रम्हपुरी कॉलोनी थाना दशाश्वमेध, सोनारपुरा थाना भेलूपुर, रुद्रा अपार्टमेंट थाना शिवपुर, वीडीए कॉलोनी थाना शिवपुर एवं बरौना थाना फूलपुर बन गए हैं।

इस प्रकार जनपद में हॉटस्पॉट की संख्या 174 हो गई है। आज 4 हॉटस्पॉट भटौनी थाना बड़ागांव, वासव विक्रमपुर थाना बड़ागांव, लोकपुर थाना बड़ागांव एवं साकेत नगर थाना लंका ग्रीन जोन में आ चुके हैं। इस प्रकार 99 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं। पूर्व में घोषित हॉटस्पॉट माधोपुर थाना सिगरा जोकि ग्रीन जोन में आ चुका था, परंतु पॉजिटिव केस मिलने के कारण पुनः रेड जोन में चला गया है। एक्टिव हॉटस्पॉट्स की संख्या 75 है, जिसमें से 18 ऑरेंज जोन में एवं 57 रेड जोन में है। वाराणसी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 332 हो गई है। 21 जून यानी रविवार को बीएचयू लैब से 122 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए। इसमें 10 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए।

ज्यादा देर तक पेशाब रोकने का क्या होता है परिणाम, ऐसा ही एक मामला चीन में, बीयर पीकर सोता रहा शख्स 18 घंटे

इसके अलावा शनिवार को देर रात प्राप्त परिणाम में 4 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे। वहीं नीची ब्रम्हपुरी कॉलोनी थाना दशाश्वमेध के 64 वर्षीय मरीज की सांस फूलने से मौत हो गई। अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 332 हो गई है। 233 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 86 है। कल शनिवार को देर रात पॉजिटिव आए 4 मरीजों में से 30 वर्षीय पहले मरीज का संबंध अजय विहार कॉलोनी टकटकपुर थाना कैंट से है। बाकी तीन मरीज पूर्व में सिसवा बाबतपुर थाना बड़ागांव से पॉजिटिव आए मरीज के पारिवारिक सदस्य हैं जिनमें दो महिला भी शामिल हैं। रविवार को पॉजिटिव मिले 10 मरीजों में से 38 वर्षीय पहले मरीज का संबंध माधोपुर थाना सिगरा से है।

5 वर्षीय दूसरे मरीज का संबंध गोलघर थाना कोतवाली से है। यह मरीज पूर्व में पॉजिटिव आए मरीज का पारिवारिक सदस्य है। तीसरा मरीज सोनारपुरा थाना भेलूपुर का है। यह मरीज एक हार्डवेयर की दुकान चलाता है। 24 वर्षीय चौथी महिला मरीज पेशे से चिकित्सक हैं जो बीते 13 जून को मुंबई से वाराणसी आई थी। 17 वर्षीय पांचवां मरीज चुरामनपुर थाना लोहता से है जो 14 जून को बिहार से वाराणसी आया था। 21 वर्षीय छठे मरीज का संबंध मिर्जामुराद थाना मिर्जामुराद से है। 42 वर्षीय सातवें मरीज का संबंध रूद्र अपार्टमेंट थाना शिवपुर का रहने वाला है। यह मरीज 13 जून को नाइजीरिया से आया था। आठवां मरीज वीडीए कॉलोनी चांदमारी थाना शिवपुर का है।

धोनी के पद छोड़नेके बाद उभरे कोहली, देना चाहिए श्रेय: गौतम गंभार

इसके अलावा 30 वर्षीय नौवां महिला मरीज का संबंध ग्राम बड़ौना हीरामनपुर थाना फूलपुर से है जो 16 जून को मुंबई से कार द्वारा वाराणसी आई थी 64 वर्षीय दसवें मरीज का संबंध नीची ब्रम्हपुरी कॉलोनी थाना दशाश्वमेध से है। यह मरीज पूजा-पाठ के बर्तन की दुकान चलाते थे तथा पिछले 4 वर्ष से टीबी की दवा खा रहे थे। गले में गिल्टी थी। विगत 4 वर्षों से खांसी और सांस फूलने की शिकायत थी जिसकी दवा खा रहे थे। 19 जून को सांस फूलने की शिकायत होने पर बीएचयू में भर्ती हुए जिनकी इलाज के दौरान 20 जून को सांस फूलने के कारण मृत्यु हो गई। 20 जून को ही जांच के लिए इनका सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट 21 जून को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

ईएसआइसी हॉस्पिटल में भर्ती एक तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज के फॉलोअप सैंपल का परिणाम नेगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित कर डिस्चार्ज किया गया l इस प्रकार आज 7 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जनपद में बीते रविवार को कुल 143 सैंपल कलेक्ट किए गए। अब तक 9028 सैंपल जनपद वाराणसी में लिए जा चुके हैं जिसमें से 8678 सैंपल का परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। 350 सैंपल का परिणाम आना अभी अवशेष है। प्राप्त परिणामों में 8346 परिणाम नेगेटिव एवं 332 परिणाम पॉजिटिव है।