उ.प्र. स्थानीय निकाय इंजीनियर संघ ने महापौर की बधाई दी

Lucknow
  • उ.प्र. स्थानीय निकाय इंजीनियर संघ ने महापौर की बधाई दी

लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय इंजीनियर संघ के इंजीनियरों ने महापौर से मुलाकात कर पुष्प गुच्छ देकर उनको जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष इंजीनियर रमन कुमार सिंह और महामंत्री इंजीनियर शील कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। साथ ही नगर निगम जोन 8 के नगर अभियंता इंजीनियर एस.सी. सिंह ने भी महापौर को दीर्घायु होने के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि महापौर के कार्यकाल में नगर निगम का चौमुखी विकास हो रहा है और हम आशा करते हैं कि इसी तरह लखनऊ नगर निगम महापौर सुषमा खर्कवाल के मार्गदर्शन में उत्तरोत्तर उन्नति और विकास की राह पर आगे बढ़ता रहेगा।