29 दिन बाद नए संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार के नीचे आया

Health /Sanitation UP

(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए नाइट कर्फ्य् और दिन में लॉकडाउन का असर कागजी दावों (सरकारी आंकड़े) में दिखने लगा है। बीते 12 दिनों में प्रदेश में 1,04,168 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वर्तमान में 2,06,615 एक्टिव केस हैं। वहीं, 29 दिन बाद नए संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार के नीचे आ गया है। बीते 24 घंटे में बुधवार को 18,023 मामले में सामने आए। हालांकि मौतें कम नहीं हो रही हैं। 24 घंटे में 326 लोगों की मौत हुई है।

  • 30 अप्रैल: प्रदेश में कुल 310783 एक्टिव केस थे।
  • 12 मई: एक्टिव केस की संख्या घटकर 2,06,615 पहुंच गई है।

प्रदेश में मौत के आंकड़े चिंताजनक

तारीख (मई) मौत
11 301
10 278
09 294
08 297
07 372
06 350
05 353

KGMU पता लगाएगा कि कौन सी एंटी फंगल दवा ब्लैक फंगस बीमारी पर कारगर
कोरोना महामारी के बीच ब्लैक फंगस नाम की बीमारी भी लोगों को अपना शिकार बना रही है। डॉक्टर भी समझ नहीं पा रहे हैं कौन सी दवा दी जाए, जिससे मरीजों को राहत मिल सके। लेकिन अब यह KGMU बताएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों से ऐसे मरीजों के सैंपल मांगे गए हैं। सैंपल का एंटी फंगल टेस्ट करके देखा जाएगा कि मरीज पर कौन सी दवा ज्यादा कारगर होगी।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति

24 घंटे में-

नए केस: 18,023

एक्टिव केस घटे: 9,442

ठीक हुए: 27,139

मौत: 326

अब तक-

कुल संक्रमित: 15,63,235

एक्टिव केस: 2,06,615

ठीक हुए: 13,40,251

कुल मौत: 16,369

+45 वालों को फिर से ऑन स्पॉट लगेगी वैक्सीन
उत्तर प्रदेश में एक मई से +18 वालों को वैक्सीन लगाने की शुरुआत हुई है। इसके साथ 10 मई से +45 वालों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया था। इस नई व्यवस्था के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोग स्वास्थ्य केंद्रों से बैरंग वापस लौटाए जाने लगे। इसके मद्देनजर शासन स्तर पर अधिकारियों ने यह फैसला लिया है कि +45 वाला जो भी टीकाकरण केंद्र पहुंचेगा उसे वापस नहीं लौटाया जाएगा। हालांकि अभी इस संबंध में शासनादेश जारी नहीं हुआ है। उम्मीद है कि एक या दो दिन में इस पर दिशा-निर्देश जारी हो जाएंगे।