Skip to content
Monday, February 23, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

बेरोजगारों को विदेश भेजने के नाम पर करते थे ठगी, मुंबई पुलिस ने बंगाल से गिरफ्तार किया मास्टरमाइंड, 482 पासपोर्ट भी जब्त

# ## National
2023-12-142023-12-14 Sonam Rawat

(www.arya-tv.com) फर्जी वीजा के जरिए भारत के बेरोजगार युवाओं को ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने किया है। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 482 पासपोर्ट बरामद हुआ है, जिसे जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के नाम पतित पाबन पुलेन हलदर (36) और मोहम्मद इलियास अब्दुल सत्तार शेख मंसूरी (49) है। दोनों पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। ये लोग विदेश में नौकरी चाहने वालों को अपने जाल में फांसते थे।

उन्होंने बॉम्बे इंटरनैशनल कंसल्टेंसी और इंडियन ओवरसीज के नाम से मुंबई में एक प्लेसमेंट एजेंसी शुरू की थी। भारत के विभिन्न राज्यों के युवाओं को अजरबैजान, ओमान, दुबई, सऊदी अरब, कतर और रूस समेत अन्य देशों में नौकरी दिलाने का झांसा देते थे।

लोगों से उनका आवेदन पत्र और पासपोर्ट जमा करने के बाद आरोपी वाट्सऐप के जरिए विभिन्न विदेशी कंपनियों के फर्जी ऑफर लेटर और संबंधित देशों के फर्जी वर्क वीजा भेजते थे। इसके बदले युवाओं से मोटी रकम वसूलते।

आरोप है कि कई युवाओं से पैसे लेने के बाद आरोपी न तो नौकरी दिलाते और न ही उनके पैसे और पासपोर्ट वापस करते। पीड़ित जब पूछताछ करते और अंधेरी स्थित ऑफिस जाते, तो वह बंद मिलता।

आरोपी इस कार्यालय को बंद कर गायब हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे अपराध शाखा के यूनिट 5 को स्थानांतरित कर दिया गया।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

जॉइंट सीपी लखमी गौतम और डीसीपी राजतिलक रौशन के मार्गदर्शन में पुलिस की चार टीमें गठित हुईं। जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले, इसी केस में पुलिस ने अन्य पांच आरोपियों को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और भिवंडी से गिरफ्तार किया था।

पुलिस के मुताबिक, अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास से 544 पासपोर्ट जब्त किए गए हैं, जबकि विभिन्न 26 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया।

Tagged accounts in collections bank fraud cash fraud data reveals gen z wants to work in the office expenses in uk finding hidden drugs fraud how much money i spend as a student in london how to pay an account in collections illinois unemployment immigration fraud indian in uk indian students arrested in us monthly expenses in uk online fraud renting transfer fraud trending Unemployment unemployment fraud unemployment in illinois unemployment insurance

Post navigation

लक्ष्मणपुर से अवध…फिर लखनऊ की कहानी, जानें कैसे वक्त के साथ बदलता रहा नाम, अनोखा है इतिहास
क्या 22 साल बाद भी अभेद्य नहीं हो सकी संसद की सुरक्षा? यूपी के पूर्व DGP ने गिना दीं 5 बड़ी गलतियां

Related Posts

पांच लोगों को नया जीवन देकर अमर हो गए संदीप कुमार, 18 मिनट में पहुंचाए गए अंग

2026-02-232026-02-23 Dr. Anil Tripathi

चमकती चांदी के बीच आई ”सगुन” की बाल्टी-पिचकारी… मीनाकारी का काम करता है आकर्षित

2026-02-232026-02-23 Dr. Anil Tripathi

समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक सुनील कुमार विसेन निलंबित, बोले मंत्री असीम अरुण- किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा

2026-02-232026-02-23 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • लखनऊ में प्रेस वार्ता: बंगाल में विकास ठप, जनता बदलाव चाहती है – जगन्नाथ सरकार

    2026-02-232026-02-23 पंडित बृजेश कुमार मिश्रा
  • उन्नाव के सोहरामऊ में कराटे कलर बेल्ट टेस्ट आयोजित, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    2026-02-23 पंडित बृजेश कुमार मिश्रा
  • ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर बल, सामूहिक यज्ञोपवीत व यूजीसी मुद्दे पर रणनीति तय

    2026-02-232026-02-23 Dr. Ajay Shukla
  • बूथ स्तर पर सुना गया प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

    2026-02-23 Dr. Ajay Shukla
  • महात्मा संत गाडगे की 150वीं जयंती भाजपा नेताओं ने रजक समाज के साथ मनाई

    2026-02-232026-02-23 पंडित बृजेश कुमार मिश्रा
  • पांच लोगों को नया जीवन देकर अमर हो गए संदीप कुमार, 18 मिनट में पहुंचाए गए अंग

    2026-02-232026-02-23 Dr. Anil Tripathi
  • चमकती चांदी के बीच आई ”सगुन” की बाल्टी-पिचकारी… मीनाकारी का काम करता है आकर्षित

    2026-02-232026-02-23 Dr. Anil Tripathi
  • समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक सुनील कुमार विसेन निलंबित, बोले मंत्री असीम अरुण- किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा

    2026-02-232026-02-23 Dr. Anil Tripathi
  • गलत बिल बनाकर वसूली केवल प्रशासनिक त्रुटि नहीं बल्कि दंडनीय अपराध है:इलाहाबाद हाईकोर्ट

    2026-02-23 Dr. Anil Tripathi
  • 13 दिन में 1162 दिव्यांगजनों को रोजगार, ‘अभियान 2.0’ सफल

    2026-02-232026-02-23 Dr. Anil Tripathi
  • राम मंदिर में 19 को भव्य आयोजन: यूपी-उत्तराखंड से तीन हजार विशेष मेहमान, निर्माण कार्य से जुड़े 2000 वर्कर भी बनेंगे अतिथि

    2026-02-232026-02-23 Dr. Anil Tripathi
  • फरहान अख्तर की फिल्म ने जीता BAFTAs अवार्ड, विदेशी धरती पर भारतीय फिल्म को मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    2026-02-23 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR