अयोध्या से जुड़े तीन प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

Lucknow

(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की बैठक लोक भवन में खत्म हो गई है। इस बैठक में 29 प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई है। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि संस्कृत स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति करने और पंचायतों में पंचायत सहायक नियुक्त करने का फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि पहले जनसंख्या नियत्रण से जुड़ा प्रस्ताव भी कैबिनेट में आना था, लेकिन अब इस पर बाद में मंथन किया जाएगा।

सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, अब दिव्यांगों की नियुक्ति आरक्षण के हिसाब से डायरेक्ट की जाएगी। इसका प्रस्ताव पास किया गया है। केंद्र सरकार ने 2011 में दिव्यांगों के आरक्षण के लिए 3 पर्सेंट का प्रावधान किया था और 2016 में इसको यूपी में लागू किया गया था।

सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि आज हुई बैठक में 29 अहम प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई है। इसमें कई विभागों के प्रस्ताव शामिल हैं। अयोध्या के सम्बंधित तीन प्रस्ताव पास हुए हैं। एक लोक निर्माण विभाग से संबंधित है। अयोध्या अकबरपुर बसखारी मार्ग 115.18 करोड़ की लागत से बनेगा। जिससे मऊ आजमगढ़ पूर्वांचल जाने वाले लोगों के लिए सुविधा मिलेगा और आने जाने में सुविधा होगी। दूसरा प्रस्ताव साढ़े 13 किलोमीटर की सड़क का है। इस पर 132.87 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा तीसरा प्रस्ताव माया बाजार के पास घनी आबादी से बचने के लिए 3 किलोमीटर बाई पास बनाने का प्रस्ताव किया जा रहा है जिसको बनाने में 61.33 करोड़ की लागत आएगी।

24617 ग्राम पंचायतों में होगी पंचायत सहायक की नियुक्ति

यूपी में 58189 ग्राम पंचायतें 33500 ग्राम में अन्य प्रकार के भवन तो बने हुए लेकिन समस्या बहुत है। 24617 ग्राम पंचायत में कोई भी सुविधा नहीं है इसके लिए अलग से प्रस्ताव रखकर कैबिनेट में पास किया गया है और इसके बनने के तुरंत बाद एक ट्रेनिंग के साथ पंचायत सहायक और एक कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्ति भी की जाएगी। एक लाख 20 हजार लोगों को नौकरी भी मिलेगी। जयपुरी कार्रवाई अगले 6 महीने के अंदर निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ मुख्यमंत्री ने करने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर की ₹6000 प्रतिमाह दिया जाएगा।

यमुना एक्सप्रेस वे से जुडे़गे बरसाना और नंदगांव

बताया कि मथुरा के लिए प्रस्ताव पास किया गया है। कोसी,नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, मथुरा तक के लिए मार्ग बनाया जाएगा जो यमुना एक्सप्रेस से जोड़ने वाला मार्ग है। 82 किलोमीटर का ये मार्ग बनाया जाएगा। इस मार्ग का चौडीकरण होना है। 505.72 करोड़ हुई थी लेकिन 12982 वृक्ष काटना था। इस इसलिए वित्तीय बजट बढ़ाया गया, चार से दो लेन अब बनेगा जिसमें 1966 ही पेड़ काटेंगे। 294.84 करोड़ का बजट किया गया है।

प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि सांस्कृतिक माध्यमिक विद्यालय में नियुक्ति के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ है। तो विद्यालय पूर्ण रूप से हैं और 570 अशासकीय महाविद्यालय 352 प्रधानाध्यापक के पद हैं। 1119 अध्यापक के पद रिक्त हैं। यूपी कैबिनेट में दो साल के लिए 2021-22 और 2022-23 कमेटी बना रही हैं। चार सदस्यीय एक कमेटी बना रही। 120 शैक्षिक योग्यता के अंदर 80 अंक इंटरव्यू के लिए होंगे, 200 में मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। महाविद्यालय के प्रबंधक जो है कमेटी की सहमति के आधार पर नियुक्ति करेंगे।