UP में बर्ड फ्लू:योगी सरकार ने पूरे राज्य को नियंत्रित क्षेत्र घोषित किया

UP

(www.arya-tv.com) देश में बर्ड फ्लू के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बड़ा कदम उठाया है। राज्य को नियंत्रित क्षेत्र घोषित किया गया है। राज्य में अब जीवित पक्षियों के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश 24 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। इस बीच अगर कोई व्यवसायी या पक्षियों का शौकीन व्यक्ति उत्तर प्रदेश में कोई भी पक्षी लेकर आता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।

पड़ोसी राज्यों में बढ़ रहा संक्रमण

सरकार ने UP को नियंत्रित क्षेत्र घोषित करने का कदम पड़ोसी राज्य राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू के प्रकोप को देखते हुए लिया गया है। बता दें कि कानपुर के चिड़ियाघर में जंगली मुर्गियां में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद चिड़िया घर से एक किमी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर 10 किमी के दायरे में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही अगले आदेशों तक के लिए चिड़ियाघर को बंद किया गया है।

इन जिलों में बर्ड फ्लू की आशंका

इसके अलावा सोनभद्र, बाराबंकी, अयोध्या, ललितपुर, झांसी आदि जिलों में कौवे मृत पाए गए हैं। जिनका सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजा गया है। इनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। लेकिन उत्तर प्रदेश को अलर्ट किया गया है।