उन्नाव:दोनों आरोपियों ने दिया डीएनए के लिए अपना ब्लड सैंपल, रिपोर्ट में आया ये सच

Kanpur Zone UP

कानपुर(www.arya-tv.com) उन्नाव जिले में दो किशोरियों की हत्या व तीसरी को जहर देने में अस्थायी जेल में बंद दोनों आरोपियों के डीएनए टेस्ट के लिए ब्लड के सैंपल लिए गए हैं। बुधवार को डीएनए सैंपल और बयान के लिए डॉक्टर के साथ अस्थायी जेल पहुंचे विवेचक के सामने सह आरोपी फूट-फूटकर रो पड़ा। बोला, मैने कुछ नहीं किया।

विनय के बहकावे पर उसके साथ चला गया। कसूर इतना है कि विनय के कहने पर किशोरियों को खेत तक पहुंचाने में उसकी मदद कराई। बक्खाखेड़ा स्थित अस्थायी जेल में बंद मुख्य आरोपी विनय धानुक व सह आरोपी को 19 फरवरी को गिरफ्तार करने के बाद अगले दिन 20 फरवरी को पुलिस ने अस्थायी जेल भेजा था।