Uttrakhand: झांसा देकर दो लोगों से हुई 7.83 लाख की साइबर ठगी

# ## National

कोतवाली इलाके के गांव मलसी और आदर्श कॉलोनी के रहने वाले दो व्यक्तियों को झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव मलसी निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि उसका खाता पीएनबी बैंक बिगवाड़ा में है। 5 मई की सुबह 10 बजे उसके मोबाइल पर नकद निकासी का मैसेज आया। जब बैंक जाकर पता किया तो पता चला कि खाते से 6.44 लाख रुपये की निकासी हुई है। पड़ताल में पता चला कि अज्ञात साइबर ठग द्वारा यूपीआई के माध्यम से ठगी को अंजाम दिया है और रकम किसी दूसरे खाते में गई है।

दूसरी मामले में आदर्श कॉलोनी नई घासमंडी निवासी शंकर सिंह ने बताया कि उसका आवास स्थित एक प्राइवेट बैंक में खाता है। उसके खाते से 1.39 लाख रुपये निकाले गए। जिसका मैसेज मोबाइल पर आने के बाद पता चला। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।