वंदे भारत को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी:7 जुलाई को गोरखपुर से लखनऊ के लिए रवाना करेंगे

# ## Gorakhpur Zone

(www.arya-tv.com) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात जुलाई को वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। सात जुलाई को प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक, गोरखपुर से दोपहर 3:40 बजे पीएम मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना करेंगे। ट्रेन रात 8:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। उद्घाटन वाले दिन यानी 7 जुलाई को ट्रेन सात स्टेशनों गोरखपुर, सहजनवा, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ में रुकेगी। फिर नौ जुलाई से ट्रेन को गोरखपुर-लखनऊ के बीच नियमित चलाया जाएगा। बीच में बस्ती और अयोध्या में ट्रेन रुकेगी।

गोरखपुर से लखनऊ जाना है तो ट्रेन का शेड्यूल

स्टेशन आगमन प्रस्थान
गोरखपुर 06:05AM
बस्ती 06:52AM 06:54AM
अयोध्या 08:15AM 08:17AM
लखनऊ 10:20

लखनऊ से गोरखपुर जाना है तो ट्रेन का शेड्यूल

स्टेशन आगमन प्रस्थान
लखनऊ 07:15 PM
अयोध्या 09:13 PM 09:15 PM
बस्ती 10:30 PM 10:32 PM
गोरखपुर 11:25 PM

ट्रायल रन पर 4 घंटे में लखनऊ पहुंची थी ट्रेन
4 जुलाई को इसका ट्रॉयल किया गया था। इसमें 110 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चलकर यह गाड़ी महज चार घंटे में लखनऊ पहुंच गई थी। ट्रेन लखनऊ के अलावा गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती और अयोध्या में रूकेगी। हालांकि अभी रेलवे से इसका आधिकारिक समय और रूट का ऐलान नहीं किया है। 6 जुलाई तक इसका भी ऐलान कर दिया जाएगा है।

बताया जा रहा है कि सभी स्टेशन पर स्थानीय सांसद इसका वेलकम करने के लिए खुद मौजूद रहेंगे। 4 जुलाई देश की पहली स्वदेशी सेमी हाइस्पीड ट्रेन गोरखपुर से सुबह 6:05 बजे ट्रॉयल के तौर पर चली थी। इसे 10:20 बजे लखनऊ पहुंचना था, लेकिन 17 मिनट पहले 10:03 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंच गई। वंदे भारत ने गोरखपुर से लखनऊ का 296 किमी का सफर 3 घंटे 58 मिनट में पूरा किया। ट्रेन की अधिकतम स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

एक से दो घंटे की होगी बचत
रेलवे चार्ट में सप्त क्रांति एक्सप्रेस का गोरखपुर से लखनऊ पहुंचने का तय समय 4:55 घंटा है। वहीं, गोरखधाम एक्सप्रेस 04:50 घंटे, वैशाली एक्सप्रेस 05:05 घंटे और हमसफर का 5:15 घंटे में पहुंचना निर्धारित है। स्पीड ट्रायल के बाद रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल और किराया जारी करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

शाम 7:15 बजे गोरखपुर के लिए रवाना होगी
अभी तक के रूट के अनुसार, गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ होते हुए इसे चलाया जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस का अभी प्रस्तावित समय गोरखपुर से सुबह 6:05 बजे चलने का है। लखनऊ पहुंचने का समय सुबह 10:20 बजे है। इसके बाद लखनऊ से शाम 7:15 बजे चलेगी। रात 9:13 बजे अयोध्या, 10:30 बजे बस्ती, फिर रात 11:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

एक बार में 456 यात्री सफर कर सकेंगे
ट्रेन के डिब्बे चेन्नई में तैयार हुए हैं। सीट के नीचे चार्जिंग पॉइंट दिए गए हैं। आठ कोच की ट्रेन में अधिकतम 456 यात्री सफर कर सकते हैं। यात्री की सुविधा के लिए फर्स्ट ऐड बॉक्स रखा गया है। ट्रेन में क्रू मेंबर की कोच के पीछे खाना गर्म करने और पानी ठंडा रखने के लिए मशीन लगी है। अटेंडेंट की मदद से यात्रियों को गर्म खाना और ठंडा पानी मिल सकेगा।