लखनऊ जेल में शेरपुरिया से ED की 6 घंटे पूछताछ:10 लोगों के बारे में इनपुट दिए

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) लखनऊ जेल में बंद महाठग संजय शेरपुरिया से जेल में मंगलवार को नई दिल्ली की प्रवर्तन निदेशालय की STF ने पूछताछ की। टीम ने करीब छह घंटे तक पूछताछ करते हुए उससे केस से जुड़े लोगों की जानकारी लेने के साथ परिजनों का भी ब्यौरा लिया।

हालांकि लगातार वह गोल-मोल जवाब देता रहा। कड़ी पूछताछ के बाद संजय ने 10 लोगों के बारे में इनपुट दिए। इसके साथ ही टीम ने संपर्क में रहने वाले नेताओं, उद्योगपति, बेरोजगार, क्षेत्रीय नेताओं के साथ उनके विषय में भी पूछा।

4 सदस्यीय टीम ने छह घंटे की पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक महाठग संजय से लखनऊ जेल में नई दिल्ली की ED टीम से चार लोगों ने संजय शेरपुरिया से अलग कमरे में करीब छह घंटे पूछताछ की। टीम सुबह 10.30 बजे के करीब लखनऊ जेल पहुंची और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद करीब 12 बजे से पूछताछ शुरू की।

ED ने संजय से उससे संपर्क में रहने वाले नेताओं, उद्योगपति, बेरोजगार, क्षेत्रीय नेताओं के साथ उनके विषय में भी पूछा। जिनका पैसा लेकर काम कराता था। साथ ही उन अधिकारियों के बारे में भी जानकारी ली। जिनके जरिए वह जांच खत्म कराने को रुपए वसूल रहा था। संजय ने शुरू में अपने परिवार वालों का ब्यौरा देने से इंकार कर दिया, लेकिन बाद में दस लोगों के विषय में कुछ जानकारियां दी।

गुजरात में कारोबार समेट कर दिल्ली हुआ था शिफ्ट
STF ने संजय शेरपुरया को 25 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। विभूतिखंड पुलिस ने छह दिन से उससे पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर पूछताछ की थी। जिसमें संजय शेरपुरिया की कंपनी और उसके अतीत से जुड़े कई राज सामने आए थे। रिमांड के दौरान पुलिस को उसने दिल्ली स्तिथ अपने घर से अपनी कंपनियों और NGO से जुड़े कई दस्तावेज बरामद करवाए थे।

गुजरात के गांधीनगर में भी कई अहम जानकारी और सबूत जुटवाए थे। साथ ही उसके काम से जुड़े बीस लोगों से मिलवाया था। सूत्रों के मुताबिक, शेरपुरिया की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी कंचन एक बार विभूतिखंड थाने पहुंची थी, लेकिन शेरपुरिया से बात करने के बाद अचानक लापता हो गई। उसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है।