आज प्राथमिक विद्यालय दादूपुर गांव में ग्रामीणों हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण होगा कार्यक्रम

# National UP

(Harsh singh negi)

(www.arya-tv.com) उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत, गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में बी बी ए यू के कुलपति आचार्य संजय सिंह के संरक्षण में, उन्नत भारत अभियान समिति, 20 यू पी गर्ल्स बटालियन एन सी सी, 67 यू पी बटालियन एन सी सी, जेंडर चैंपियन समिति और आजादी का अमृत महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज प्राथमिक विद्यालय दादूपुर गांव में ग्रामीणों हेतु कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम को रखा गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो संजय सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और श्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद अपने विचारों में कहा कि गांव के विकास से ही देश की समृद्धि जुड़ी है इसलिए बी बी ए यू द्वारा गोद लिए गए पांच गांव में सबसे पहले दादूपुर गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाएगा और इस गांव के समग्र विकास के लिए ग्रामीणों और बीबीएयू दोनों के बीच संपूर्ण भागीदारी रहनी चाहिए। उन्होंने डॉ रवि शंकर वर्मा और समीर कुमार दीक्षित के साथ मिलकर गांव के मुखिया गया प्रसाद और किसानों को नीम, आम, बरगद,आंवला, तुलसी आदि के पचास पौधे भेंट किए।

कार्यक्रम सचिव, कैप्टन (डॉ0) राजश्री ने सभी उपस्थित जनसमूह का स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए कार्यक्रम की सार्थकता के बारे में अपने विचार रखें।

कार्यक्रम में महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी दिया गया जिसे प्रशिक्षक श्री आलोक की देख रेख में सुश्री मीनाक्षी शर्मा ने, श्री सूर्यांश के साथ मिलकर 6 परिस्थितियां और उसमें आत्मरक्षा की तकनीकों का प्रदर्शन किया ।

उन्नत भारत अभियान समिति के नोडल ऑफिसर प्रो नवीन कुमार अरोड़ा ने दूषित पानी से होने वाली समस्याओं पर सबका ध्यान आकर्षित किया और दादूपुर गांव के विकास के लिए उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत, आगे की होने वाली गतिविधियों जैसे पानी, संरक्षण, जैविक खेती, कौशल विकास आदि के बारे में रूप रेखा रखी।उनकी टीम ने गांव के विभिन्न हैंडपंपों, नलकूपों, नहर इत्यादि से पानी का नमूना लिया है जिससे पानी की सही गुणवत्ता का पता चल सके।

जेंडर चैंपियंस समिति और आजादी का अमृत महोत्सव समिति की अध्यक्षा प्रो शिल्पी वर्मा ने महिलाओं के सशक्ति करण पर अपनी बात रखी उन्होंने विश्वविद्यालय जेंडर चैंपियंस अनुराग शर्मा और हिमांशी सिंह के साथ ग्रामीण महिलाओं को सुरक्षा चक्र में विभिन्न सहायता फोन नंबर के बारे में विस्तार से बताया।

प्रो यू वी किरण ने मासिक धर्म में महिलाओं को होने वाली समस्याओं के बारे में बात की और इस दौरान सभी महिलाओं को साफ सफाई से रहने के लिए प्रेरित किया।

डॉ नीतू सिंह ने उपस्थित जन समूह को तिरंगा पापड़ बनाना सिखाया और बताया कि किस तरह से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्म निर्भर हो सकती हैं।

कार्यक्रम में एन सी सी के कैडेटों में कोमल वर्मा, अंकिता शर्मा, कीर्ति राय, हर्षिता सिंह, कोमल वर्मा , हर्ष कुमार यादव, अभिषेक बाजपेई, हिमांशु शर्मा ने प्लास्टिक निषेध पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर प्लास्टिक की जगह कागज और कपड़े के थैले उपयोग करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया।

विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास श्रीवास्तव ने उपस्थित जनसमूह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को सुना और चिकित्सीय परामर्श दिया और बताया कि किस तरह से सभी को स्वस्थ जीवन जीना चाहिए।

कार्यक्रम में सुमित रानी कल्याण समिति की तरफ उपस्थित श्रीमती अर्चना शर्मा ने महिलाओं और बेटियों को कैसे स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बने, इसके बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के अंत में दादूपुर महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान साफ सफाई के लिए प्रेरित करने के लिए विश्वविद्यालय की तरफ से सेनेटरी पैड्स, प्लास्टिक निषेध के लिए कपड़ों से बने थैले और बच्चों को मिष्ठान भी वितरित किए।

कार्यक्रम में सुमित रानी कल्याण समिति की तरफ से श्री अतुल बाजपेई, विश्वविद्यालय की तरफ से लेफ्टिनेंट (डॉ0) मनोज डडवाल और दादूपुर गांव से ज्ञानेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, शालिनी सिंह आदि उपस्थित रहे।