दिल्ली में पेट्रोल 97.76 और डीजल 88.30 रुपए पर पहुंचा, आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं दाम

Business

(www.arya-tv.com)तेल कंपनियों ने आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के कीमतों में बढ़ोतरी की है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 97.76 और डीजल 07 पैसे महंगा होकर 88.30 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। जून में फ्यूल प्राइसेज में यह 13वीं बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान पेट्रोल 3 रुपए 53 पैसे और डीजल 3 रुपए 15 पैसे महंगा हो चुका है। कच्चे तेल के बढ़ते दामों के कारण आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में और इजाफा हो सकता है।

14 राज्यों में पेट्रोल 100 के पार निकला

देश के 14 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपए पर पहुंचा गया है। वहीं बिहार, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, मणिपुर, उड़ीसा, चंडीगढ़, तमिलनाडु और लद्दाख में भी कई जगहों पर पेट्रोल 100 रुपए लीटर के पार निकल गया है।

धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार
पेट्रलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि अभी डीजल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों की एक बड़ी वजह है कांग्रेस, जिसने 2014 से पहले तेल बॉन्ड को लेकर भाजपा पर लाखों करोड़ों रुपए बकाया छोड़ दिया। प्रधान ने कहा है कि अब भाजपा को कांग्रेस के उस बकाया का मूलधन और उस पर लगने वाला ब्याज चुकना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे भी डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की वजह बताया है।

आने वाले दिनों में और महंगा हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल
केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अक्टूबर 2018 में कच्चा तेल 86 डॉलर तक पहुंच गया था। 3 साल बार एक बार फिर वैसा ही ट्रेंड बनता दिख रहा है। ऐसे में इस साल के आखिर कच्चा तेल एक बार फिर 86 डॉलर तक जा सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अभी कच्चा तेज 75 डॉलर के करीब चल रहा है।