स्वच्छता के नव सूर्याेदय के साथ जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में मनाया गया इस बार का छठ पूजा महोत्सवः नगर आयुक्त

Lucknow

(www.arya-tv.com)धर्म और स्वच्छता एक दूसरे के पूरक होते हैं, स्वच्छता की इसी संदर्भ परिधि को आत्मसात कर लखनऊ नगर निगम द्वारा स्वच्छ छठ उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि नगर निगम ने एक ओर जहां नगर निगम ने छठ पूजा की तैयारियों को लेकर समस्त घाटों पर साफ सफाई फागिंग व चूना रोगन इत्यादि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराया था तो दूसरी ओर अपशिष्ट के पृथकरण के प्रति कैनोपी लगाकर लोगों में जागरूकता का प्रचार भी किया। जहां वॉलिंटियर्स और एलईडी के माध्यम से अपशिष्ट के पृथक्करण और स्वच्छ छठ उत्सव के आयोजन में आमजन की भूमिका पर जागरूकता प्रदान की गई।

पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से आयोजित आयोजित जीरो वेस्ट छठ उत्सव हेतु निगम द्वारा उत्सर्जित होने वाले गीले कचरे के निस्तारण के लिए के लिए स्थाई कंपोस्ट यूनिट और पूजन सामग्री के विसर्जन हेतु अर्पण कलशों की स्थापना की गई। वही सूखे कचरे के निपटान के लिए अस्थाई मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी निर्मित की गई छठ उत्सव में कान्हा उपवन द्वारा निर्मित उत्पादों का विक्रय भी किया गया और साथ ही साथ जैविक वस्तुओं के उपयोग हेतु जागरूकता की गई। छठ उत्सव में उत्सर्जित समस्त अपशिष्ट के निष्पादन व निपटान हेतु व्यापक व्यवस्था कर निगम ने इसे जीरो वेस्ट इवेंट बनाया। आयोजन में एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए। वही समस्त घाटों पर समस्त व्यक्तियों के लिए शौचालय की व्यवस्था भी की गई। ज़ीरो वेस्ट इवेंट में ऑर्गेनिक व अन ऑर्गेनिक कुल 961 किलो ग्राम अपशिष्ट का एकत्रीकरण किया गया।