इंतजार खत्म जल्द होगी भाजपा के प्रत्याशियों की घोषणा !

Lucknow

(www.arya-tv.com)इंतजार के खड़ी अब जल्द ही खत्म होने वाली है। वार्ड और मंडल स्तर से संगठन के लोगों ने तीन प्रत्याशियों के नाम पैनल को सौंप दिया है। जिसमें आगे का चयन बिना समय गवाये किये जाने की खबर ​मिली है। जिन प्रत्याशियों ने अपना अपना वायोडाटा दिया था उसमें से तीन लोगों के नाम बंद लिफाफे में नगर और जिला संगठन के पदाधिकारियों को दे दिये गये हैं। नगर के पदाधिकारियों में महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि सारे प्रत्याशियों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ संगठन द्वारा किया जा रहा है। जिसमें प्रत्याशी के पूर्व के संगठन के प्रति कार्यों और जनता की सेवा भावना को विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है। आगे का चयन पार्टी द्वारा नामित संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द किया जायेगा जिससे प्रत्याशी क्षेत्र में निकल कर जनता से अपील कर सके। सूत्रों से पता लगा है कि विद्यावती तृतीय में वर्तमान पार्षद की पत्नी के साथ अन्य दो महिलाओं के नाम भी भेजे गये हैं जिसमें से एक पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता की तरह विगत वर्षों से नगर कार्यकारिणी में जुड़े हैं और सेवा करते चले आ रहे हैं। तीसरे में ब्राह्मण प्रत्याशी है जो नाम गुप्त रखा गया है।