- प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न बूथों पर किया सामूहिक श्रवण
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।
- उत्तर विधानसभा के बूथ संख्या-200 पर जुटे वरिष्ठ पदाधिकारी
उत्तर विधानसभा के बूथ संख्या-200 पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय तथा भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने पर भी चर्चा की गई।
- उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कैंट विधानसभा में सुना कार्यक्रम
कैंट विधानसभा के बूथ संख्या-92 पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक,वरिष्ठ पत्रकार आर्य टीवी ब्रजेश कुमार मिश्रा ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है।
- विभिन्न बूथों पर जनप्रतिनिधियों की रही सक्रिय भागीदारी
उत्तर विधानसभा के बूथ संख्या-389 पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर तथा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। वहीं हलवासिया कोर्ट स्थित बूथ संख्या-234 पर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार कोरी, सुधीर हलवासिया एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।
- सभी 2515 बूथों पर दिखा उत्साह
कार्यक्रम के दौरान उत्तर विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह एवं उमेश द्विवेदी, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा विष्ट, विवेक तोमर, भाजपा लखनऊ महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, भाजपा नेता मान सिंह, पार्षद गिरीश मिश्रा तथा भाजपा लखनऊ महानगर के उपाध्यक्ष विनायक पांडेय ने भी अपने-अपने बूथों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया।
भाजपा लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर आयोजित इस सामूहिक कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने बूथ स्तर पर जनसंपर्क, संवाद और जनभागीदारी को और अधिक मजबूत बनाने का संदेश दिया।
