पर्वतीय समाज के लोगों ने अपने क्षेत्रीय गीतों के साथ होली का पर्व मनाया

Lucknow
  • आशियाना में पर्वतीय समाज के महासचिव के.एन. पाठक की उपस्थिति में नवीन चंद्र बहुगुणा के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

(www.arya-tv.com)उ.प्र.में रहने वाले पर्वतीय समाज के लोगों ने आशियाना स्थित नवीन चंद्र बहुगुण के आवास पर क्षेत्रीय गीतों के साथ होली का पर्व मनाया। जिसमें सिद्धि के दाता, ब्रज मंडल देश देखो रसिया .. सिया सुन्दर जोत सूरज आयो .. शिव के मन माहि बसे काशी ..होली के गीतों के साथ ही एल.डी.ए कालोनी सेक्टर एच में नवीन चंद्र बहुगुणा के आवास पर कुमाऊनी होली का मनोरमा दृश्य देखने को मिला। पर्वतीय समाज के महासचिव के.एन. पाठक के साथ एन.बी. पंत, एन.के. बुधोड़ी, इं.हिमांशु बहुगुणा व महिलाओं ने भी होली गीत संध्या में गीत गाये और लोकगीतों की माला पिरोयी। कुमाऊँ समाज में होली के लोकगीतों की शुरुआत एकादशी से शुरू हो जाते हैं, सभी लोग इस प्रेम के त्यौहार को मिल जुलकर प्रेम पूर्वक मानते हैं। कुमाऊनी होली के पारम्परिक गीत पुरे विश्व में हर्षोलास के गाये जाते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना सिद्धि दाता के साथ शुरुआत हुई।