सरोजनीनगर के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के साथ होली खेली

Lucknow
  • विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह के कार्यालय और नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला के आवास पर होली खेली गयी

(www.arya-tv.com)होली के पावन अवसर पर सरोजनीनगर के भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओें एक दूसरे के अबीर गुलाल लगा कर त्यौहार का आनंद लिया। जिसमें मुख्य रूप से सरोजनीनगर के विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह के कार्यालय और नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला के आवास पर होली खेली गई जिसमें कार्यकर्ताओं ने होली के गीतों पर झूम कर आनंद लिया। विधायक कार्यालय पर रमाशंकर त्रिपाठी के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला के आवास पर नामित पार्षद सरबजीत सिंह,वार्ड अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा,बृजेश कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे। पुष्कर शुक्ला सरोजनीनगर ने समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हाली की बधाई दी।