दोस्तों संग कर रहा था पार्टी; 2 लाख के विवाद में दोस्त ने ही सीने में सटाकर दाग दी गोली

# ## Gorakhpur Zone

(www.arya-tv.com)  गोरखपुर के चरनलाल चौक पर दारोगा के बेटे रोहित का मर्डर किया गया। विवाद करने वाले उसके दोस्त ही थे। पार्टी के दौरान दोस्त काचन मिश्रा ने सीने से सटाकर गोली दाग दी। सोमवार रात करीब 12.30 बजे रोहित को लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर जाया गया। लखनऊ के हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। मंगलवार को इलाज के दौरान लखनऊ में उसकी मौत हो गई। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

दोस्तों से मिलने गया था रोहित
बलिया के रहने वाले रमाकांत सिंह पुलिस विभाग में दारोगा हैं। वो गोरखपुर के तिवारीपुर इलाके में परिवार के साथ रहते हैं। उनका मकान किराए का है। उनके 32 वर्षीय बेटे रोहित सिंह की अलीनगर चौराहे के पास रहने वाले लड़कों से दोस्ती है। सोमवार की रात वो अपने दोस्त काजन मिश्रा, प्रदीप सिंह, शैलेंद्र यादव से मिलने के लिए गया था।

रुपयों के लेनदेन में हो गया विवाद

सभी ने मिलकर पहले शराब पार्टी की और सभी शराब के नशे में धुत थे। इस बीच 2 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर रोहित का उसके दोस्तों से विवाद हो गया। इस बीच काजन ने पिस्टल निकाल कर रोहित पर तान दिया। रोहित ने कहा,” इसमें गोली है भी या नहीं?

इतने पर काजन ने रोहित के सीने पर सटाकर गोली मार दी। वो वहीं गिरकर तड़पने लगा। कागज और उसके दोस्त फरार हो गए। आसपास के लोगों ने रोहित के परिवार वालों को फोन किया। परिवार के लोग उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। मंगलवार को इलाज के दौरान लखनऊ में उसकी मौत हो गई।

हत्या का केस दर्ज, आरोपियों की तलाश हो रही
परिवार के लोग रोहित का शव लेकर गोरखपुर वापस आ रहे हैं। यहां पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर कोतवाली कल्याण सिंह ने बताया कि परिवार वालों की तहरीर पर पहले आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। अब केस में हत्या की धारा बढ़ा दी जाएगी।