- अनेक साहित्यकार कृतियों की उड़ान समीक्षा सम्मान से सम्मानित
(www.arya-tv.com)लखनऊ। श्री राम लीला समिति ऐशबाग एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आज शाम ऐशबाग राम लीला मैदान के तुलसी सभागार में ‘कृतियों की उड़ान से समीक्षा-ग्रंथ ‘ के लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि उत्तरी क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा, मुख्य अभ्यागत एम.एल.सी. पवन सिंह चौहान और डॉ. विद्या बिन्दु सिंह ने देश के 91 साहित्यकारों की पुस्तकों की समीक्षात्मक पुस्तक ग्रंथ ‘कृतियों की उड़ान से समीक्षा-ग्रंथ’ का लोकार्पण किया। अपने सम्बोधन में नीरज बोरा ने कहा कि यह ग्रंथ गागर में सागर के समान है। मेरे पिता स्व: डी पी बोरा ने हिन्दी आन्दोलन किया था। इस देश को जगाने का काम साहित्यकारों ने किया है।
इस अवसर पर डॉ. नीरज बोरा, पवन सिंह चौहान, कुमार तरल, आदित्य द्विवेदी और हरिश चन्द्र अग्रवाल ने डॉ. ओम प्रकाश पान्डेय, पंडित आदित्य द्विवेदी, बृहंरीषि महेश योगी, डॉ. हरि ओम, डॉ. उदय प्रताप सिंह, जगदीश पीयूष, जमुना प्रसाद उपाध्याय, डॉ. विद्या बिन्दु सिंह, डॉ. सुधाकर अदीब, डॉ पवन पुत्र बादल, आचार्य रामदेव लाल विभोर, मधुकर अष्ठाना, डॉ. मंजू शुक्ला, डॉ. वी जी गोस्वामी, महेश चन्द्र द्विवेदी, डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी, डॉ. राम बहादुर मिश्र, डॉ अमिता दुबे, कमलेश मौर्य, डॉ. शिव भजन कमलेश, डो योगेश गुप्त, डॉ. दिनेश चन्द्र अवस्थी, आचार्य ओम नीरव, बलदेव त्रिपाठी, भोला नाथ अधीर, डॉ. सर्वेश अष्ठाना, डॉ. अशोक अज्ञानी, नीरजा द्विवेदी, रवींद्र नाथ तिवारी, डॉ. शिव मंगल सिंह, संजीव जायसवाल, डॉ. हरि प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. देवकी नंदन, डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा, नरेंद्र भूषण, डॉ. अजय प्रसून, डॉ. प्रेमलता त्रिपाठी, प्रमोद द्विवेदी, घनानंद पान्डेय, हरि मोहन बाजपेयी, महेंद्र भीष्म, विजय प्रसाद त्रिपाठी, राजेश राज, राजेंद्र पंडित, सुनील कुमार बाजपेयी, डॉ. शोभा दीक्षित, डॉ. सत्यदेव प्रसाद द्विवेदी, निर्भय नारायण गुप्ता, डॉ. राकेश ऋषभ, डॉ. कैलाश निगम, डॉ. शोभा दीक्षित, भावना, शीला पांडे, कृपा शंकर श्रीवास्तव, राम बहादुर मिश्र, त्रिवेदी प्रसाद दुबे, जितेन कुमार सिंह, बलदेव त्रिपाठी, डॉ. सुभाष गुरुदेव, गौरी शंकर वैश्य, पुरुषोत्तम, राम किशोर तिवारी किशोर, डॉक्टर अरविंद झा, प्रदीप तिवारी धवल, अशोक पांडे, विपिन मलिहाबादी, केवल प्रसाद, सच्चिदानंद तिवारी, डॉ श्याम गुप्ता, श्रीराम प्रकाश शुक्ला, डॉ. मंजू सक्सेना, मुकेश कुमार मिश्र, अनिल बांके, अवनीश त्रिपाठी, रमेश प्रसून, ज्ञानेंद्र पांडे, डॉ. ओम प्रकाश दुबे, देवेंद्र देव, अनिल कुमार शुक्ला, सीमा सिंह, प्रतिभा गुप्ता, रेनू द्विवेदी, अमिता सिंह और विशाल मिश्रा को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर कृतियों की उड़ान समीक्षा सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिव मंगल सिंह ने किया।