खेत पर काम कर रहे किसान ने देखा खौफनाक जीव, उड़े होश तो डरकर भागा, आखिर में हुआ गजब ट्विस्ट!

National

(www.arya-tv.com) आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में एक किसान को अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। खेत में काम करते समय किसान को एक अजीब सा जीव नजर आया। इस पर वह डरकर भाग गया। इसके बाद उसने अपने साथी किसानों के साथ उस जीव की जांच की।

पहली नजर में उन्हें संदेह हुआ कि यह कोई सांप है, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह एक मछली है। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली। हालांक‍ि बाकी किसानों ने किसान से मछली का हिस्सा मांगा।

क्‍या है मामला

दरअसल विजयनगरम जिले के संतकविती मंडल के श्रीहरिनायुडु पेटा का एक किसान सुबह-सुबह खेत में गया था। वह वहां काम में व्यस्त हो गया। वहीं दूसरी ओर मद्दुवलसा जलाशय से भी खेत में पानी आ रहा था। इसी बीच क‍िसान को एक अजीब अनुभव हुआ।

एक लंबा दुर्लभ जीव तेजी से रेंगता हुआ किसान की ओर आया। जानवर को देखकर किसान का दिल थम गया। उस विचित्र जीव को देखकर वह डरकर भाग गया। इसके बाद उसमें हिम्मत आई और उसने जीव के पास जाने की कोशिश की.. लेकिन डर उसे सताने लगा।

कैसे पता चला क‍ि यह सांप नहीं मछली है

उन्होंने तुरंत आसपास के खेतों में काम कर रहे दूसरे किसानों को बुलाया। वे सब एक साथ जीव के पास गए। देखने में लम्बा और मोटा.. एक मछली के आकार वाला सांप जैसा जीव देखकर सब हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत उस जीव को लाठियों से मारा.. तो वह वहां से हट गया। इसके बाद देखा गया कि यह कोई सांप नहीं बल्कि एक मछली है।

मछली को लेकर लड़ बैठे क‍िसान

इसके बाद क‍िसानों ने जाना क‍ि यह एक बहुत ही दुर्लभ मछली है। यह लगभग पांच फीट लंबा है और इसका वजन 20 किलोग्राम से अधिक है। लेकिन उस मछली को लेकर किसानों के बीच झगड़ा हो गया। मछली में हिस्सा मांगने को लेकर उनमें विवाद हो गया। इसके बाद गांव के बुजुर्गों ने पंचायत कर मछली किसान को सौंप दी।