बंगलुरू के चीफ कमिश्नर ने नगर निगम के कार्यों की सराहना की : नगर आयुक्त

Lucknow

(www.arya-tv.com)इंवॉरमेंटल सेंसर यानी पर्यावरण सूचकांक में प्रथम पायदान आने और केंद्र सरकार द्वारा पुरस्कृत होने के बाद लखनऊ स्मार्ट सिटी और नगर निगम लखनऊ नित्य जनहित के कार्य कर रहा है। इन्ही कार्यो का विस्तृत अध्ययन करने और उनकी जानकारी लेने के लिए बंगलुरू के चीफ कमिश्नर तुषार गिरी नाथ स्मार्ट सिटी लखनऊ कार्यालय के सभागार में जानकारी ली । उनको नगर निगम लखनऊ और स्मार्ट सिटी के कार्ययोजना के बारे में जानकारी देने के लिए इंद्रजीत सिंह नगर आयुक्त लखनऊ नगर निगम/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लखनऊ, पंकज सिंह अपर नगर आयुक्त एवं समस्त स्मार्ट सिटी स्टाफ उपस्थित रहे। स्मार्ट सिटी लखनऊ सभागार में जनहित के लिए चलाई जा रही योजनाओं के साथ पुराने शहर को कैसे उसके मूल अस्तित्व को बचाने के साथ नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है, के बारे में जानकारी दी गई।

एमएसआई प्रोजेक्ट के तहत सॉलिड वेस्ट के निस्तारण को कैसे किया जा रहा है उसका प्रजेंटेशन दिया गया। पर्यावरण सूचकांक के साथ धूल को हवा में उड़ने से रोकने हेतू की जाने वाली व्यवस्थाओं और हवा को शुद्ध रखने बारे में किये जाने वाले प्रयासों की जानकारी साझा की गई साथ ही साथ स्ट्रीट लाइट, पब्लिक ग्रीवांस के कार्यो के साथ, वैश्विक महामारी कोविड एवं डेंगू के समय सबसे ज़्यादा लाभकारी और जनहित को समर्पित कार्यक्रम हेलो डॉक्टर के बारे में जानकारी दिया गया। आईटीएमएस प्रोजेक्ट का अवलोकन भी बंग्लोरु के चीफ कमिश्नर तुषार गिरी नाथ ने किया।

इस दौरान नगर आयुक्त ने जनता के सुगम यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतू किये जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया। सीसीटीवी कैमरा के द्वारा यातायात नियमो का पालन सुनिश्चित करने के साथ नियमो के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई और इस सिस्टम के जरिये अपराध पर कैसे नियंत्रण किया किया जा सकता है, के बारे में इंद्रजीत सिंह नगर आयुक्त लखनऊ ने प्रजेंटेशन दिया। वहीं आपात स्थिति में ग्रीन कॉरिडोर बनाने एवं यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए आईटीएमएस प्रोजेक्ट के तहत कार्यो के बारे में जानकारी दिया गया। इंद्रजीत सिंह नगर आयुक्त ने इस दौरान पुरानी पुस्तकालय अमीरउद दौला के डिजिटाइजेशन के बारे में जानकारी साझा किया गया। जबकि महापर्व छठ और गुरु तेग बहादुर जयंती के दौरान जीरो वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में भी जानकारी दी गई । नगर निगम लखनऊ और स्मार्ट सिटी लखनऊ द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना तुषार गिरी नाथ चीफ कमिश्नर बंगलुरू ने किया।