जिसके साथ व्यापारी जीत उसी की निश्चित -संदीप बंसल

Lucknow

(www.arya-tv.com)लखनऊ। राजधानी के अयोध्या रोड स्थित एक लॉन में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल के साथ व्यापारी समाज की एक बड़ी समर्थन बैठक संपन्न हुई। जिसमें बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि देश का इतिहास गवाह है जिसके साथ व्यापारी होता है जीत उसी की होती है और आज संपूर्ण व्यापारी समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी का पलड़ा भारी है भारतीय जनता पार्टी की महापौर पद की प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल लखनऊ में ऐतिहासिक मतों से विजई होंगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ के प्रभारी सुरेश खन्ना के निर्देश पर लखनऊ के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों के अध्यक्ष व महामंत्रीओं की यह बैठक आयोजित की गई है अति शीघ्र सभी क्षेत्रों में व्यापार मंडल के पदाधिकारी समस्त भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में स्वयं प्रत्याशी बनकर के लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राजधानी से बहुत से व्यापारी प्रत्याशियों को चुनाव में उतारा है। जिसमें संगठन से जुड़े ही 12 प्रत्याशी हैं उन सभी प्रत्याशियों के चुनाव क्षेत्र में व्यापार मंडल की तरफ से प्रभारी तय कर दिए गए जो उनका चुनाव जीतना सुनिश्चित करेंगे।

वहीं भाजपा प्रत्याशी  सुषमा खड़कवाल ने कहा कि वह तो स्वयं व्यापारी रही है और उन्होंने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में भी काम किया है इसलिए संपूर्ण व्यापारी समाज पर वह आवाहन करती हैं कि वह इस चुनाव में उनका साथ दें बदले में लखनऊ का विकास और उनकी सभी समस्याओं का निराकरण कराना उनकी प्राथमिकता होगी। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय मंत्री रिपन कंसल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश के मीडिया प्रभारी और लखनऊ के वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छाबलानी, प्रदेश के संगठन मंत्री जावेद बेग,उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा नगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा,महामंत्री शुभम मौर्य,वरिष्ठ महामंत्री संजय सोनकर, राजीव कक्कड़, अनुज गौतम, विकान्त यादव, मुकेश कुमार नेग,उप्र महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष अनीता जायसवाल, उपाध्यक्ष नवीन भसीन, महामंत्री एकता अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।