कल्याण सिंह ‘बाबू जी’ की पुण्यतिथि पर भाजपा महानगर ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

Lucknow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल परमश्रद्धेय स्व. कल्याण सिंह ‘बाबू जी’ की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा लालबाग स्थित नगर निगम कार्यालय के सामने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कल्याण सिंह ‘बाबू जी’ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि कल्याण सिंह ‘बाबू जी’ का जीवन राष्ट्र, समाज और संगठन के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित एवं जनसेवा को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका संघर्ष, विचार और संगठन के प्रति निष्ठा आने वाली पीढ़ियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी।

भाजपा लखनऊ महानगर के मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, टिंकू सोनकर, सतेंद्र सिंह, महानगर उपाध्यक्ष दीपक शुक्ला, रणविजय, विनाय पांडये,एस.पी.तिवारी बाबा,अमृता वर्मा, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित लोगों ने स्व. कल्याण सिंह ‘बाबू जी’ के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्र एवं समाज के प्रति योगदान का स्मरण किया।