यूपी में सामान्य से दो डिग्री ज्यादा टेंपरेचर:5 दिनों में 3 दिशाओं में हवा बदली

# ## Environment UP

(www.arya-tv.com) उत्तर प्रदेश में बीते एक सप्ताह से गर्मी बढ़ी है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो लखनऊ में उमस भरी गर्मी अभी और बढ़ेगी। बिहार से सटे पूर्वांचल के क्षेत्र में बारिश होने की संभावना जताई गई है। फिलहाल बीते 24 घंटे में बस्ती का टेंपरेचर 33.5°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म रहा। आगरा और आसपास टेंपरेचर आने वाले दिनों में ज्यादा होगा।

हवा बदली तो शहरों के तापमान बदले
उत्तर प्रदेश में सामान्य से तापमान दो डिग्री अधिक बढ़ा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो बीते 5 दिनों के अंदर 3 दिशाओं में हवा बदली है। शुक्रवार को प्रयागराज 33.7°C के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं नेपाल से उठी हवा की वजह से शनिवार को बस्ती 33.5°C के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। गुरुवार को हमीरपुर जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सटे मुजफ्फरनगर और मेरठ जैसे शहर भी इस सप्ताह सबसे ज्यादा गर्म रिकॉर्ड किए गए। अचानक बदलती हवाओं की वजह से एकाएक मौसम में गर्मी का बदलाव देखा जा रहा है।

15 से 20 दिन में पड़ने लगेगी मई-जून की गर्मी
मौसम में शुष्क हवा के बहने से गर्मी अधिक होने के आसार बढ़ रहे हैं। दो दिन से मौसम में सुबह-शाम की नमी बनी है, लेकिन आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव के संकेत मिलने लगे हैं। अब रोज तापमान बढ़ेगा। अगले 15 से 20 दिन में मई-जून की तरह गर्मी सताएगी।

मौसम में अब नहीं लौटेगी सर्दी, रोज बढ़ेगा तापमान
अलनीनो की कमजोर उपस्थिति बता रही है कि इस बार मानसून की बारिश भी कम होगी। इसका असर कानपुर और आस-पास के इलाकों में दिखेगा। आने वाले दिनों में गर्मी बेतहाशा तरीके से बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि मौसम को समझने में कई बार गलती हो जाती है। प्रकृति को समझना बेहद मुश्किल है। फरवरी के महीने में ही 122 साल का रिकॉर्ड टूटा है।