अखिलेश यादव का गोरखपुर दौरा कैंसिल:ताई का सैफई में निधन

# ## Gorakhpur Zone

(www.arya-tv.com) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गोरखपुर दौरान कैंसिल हो गया है। सपा अध्यक्ष की ताई समद्रा देवी का शनिवार तड़के 3 बजे निधन हो गया है। उनकी उम्र 84 साल थी। वो पिछले काफी समय से बीमार थीं। सैफई मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार सैफई में ही किया जाएगा। अखिलेश यादव भी परिवार के साथ शामिल होंगे।

दरअसल, अखिलेश यादव को आज सुबह 10.30 बजे गोरखपुर आना था। वे यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने बड़हलगंज स्थित टाड़ा गांव जाने वाले थे। उनके आगमन की खबर मिलते ही सपाईयों ने तैयारियां शुरू कर दी थी। लेकिन, अचानक उनकी ताई समद्रा देवी के निधन के बाद उनका गोरखपुर और बलिया का दौरा कैंसिल कर दिया गया है।

16 मई को हरिशंकर तिवारी का हुआ था निधन
दरअसल, 16 मई की शाम पूर्वांचल के बाहुबलि और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी का निधन हो गए। 88 साल की उम्र में उन्होंने अपने धर्मशाला बाजार स्थित तिवारी हाता आवास पर शाम 7.30 बजे आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ही सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया था।

अखिलेश के अंतिम यात्रा में शामिल होने की थी उम्मीद
हालांकि, 17 मई को ही उनकी अंतिम यात्रा में अखिलेश यादव के शामिल होने की उम्मीद थी। लेकिन, अपने व्यस्त कार्यक्रमों के चलते इस दिन वे नहीं पहुंच सके। ऐसे में अब वे आज शनिवार को गोरखपुर आने वाले थे।