पीलीभीत में 16,554 वोटों में गड़बड़ी का आरोप, चुनाव आयोग ने कसा शिकंजा

पीलीभीत की मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की शिकायतों के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जांच में अनियमितताएं सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के […]

Continue Reading

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा! हथियार पहुंचाने के आरोप में दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में जांच का दायरा बढ़ गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियारों की कथित सप्लाई और हमलावरों की मदद करने के आरोप में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि […]

Continue Reading

राजा भैया के घर पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, 2027 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से लखनऊ स्थित उनके आवास ‘रामायण’ पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद प्रदेश […]

Continue Reading

UP Teacher Promotion 2026: यूपी के 70 हजार शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ, 7 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के हजारों शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे परिषदीय शिक्षकों के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है। करीब 70 हजार शिक्षकों की पदोन्नति का रास्ता साफ होने की बात कही जा रही है। बेसिक शिक्षा परिषद ने […]

Continue Reading

यूपी में लगातार तीन दिन छुट्टी! 18 से 20 अक्टूबर तक स्कूल और ऑफिस सब रहेंगे बंद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्योहारों के बीच लोगों को लगातार तीन दिन की छुट्टी का मौका मिलेगा। योगी सरकार ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही 20 अक्टूबर को विजयदशमी का अवकाश भी रहेगा। रविवार, 18 अक्टूबर को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण लोगों […]

Continue Reading

यूपी पुलिस भर्ती: 15 पूर्व सैनिकों को हाईकोर्ट से राहत, PET में शामिल होने की मिली अनुमति

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती-2025 में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से रोके गए 15 पूर्व सैनिकों को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से अंतरिम राहत मिली है। कोर्ट ने शनिवार को सभी याचियों को PET में शामिल होने की अनुमति दे दी। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में शामिल होने भर से उन्हें […]

Continue Reading

नवरात्रि में यूपी के इन 5 शक्तिधामों में उमड़ती है भक्तों की भीड़, जानें माता रानी के मंदिरों की मान्यता

नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि आते ही देशभर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगती है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। उत्तर प्रदेश में भी कई ऐसे प्रसिद्ध देवी मंदिर और शक्तिधाम हैं, जिनसे जुड़ी पौराणिक मान्यताएं भक्तों की आस्था का केंद्र हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, […]

Continue Reading

तिकोनिया पार्क प्रदर्शन के बाद यूट्यूबर संजय यदुवंशी पर तीन मुकदमे, 2.5 लाख की संपत्ति नुकसान का आरोप

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संजय यदुवंशी के नेतृत्व में तिकोनिया पार्क में हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। शुक्रवार रात दर्ज मामलों में सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने, महापुरुषों की प्रतिमाओं के अपमान, धार्मिक-सामाजिक भावनाएं आहत करने और बिना अनुमति भीड़ जुटाने के आरोप लगाए गए हैं। एक शिकायत में डॉ. […]

Continue Reading

Sambhal News : 1 दिसंबर से शुरू होगी डिजिटल जनसंख्या गणना, मोबाइल ऐप से होगा डेटा संग्रह, नहीं लगेगा कोई दस्तावेज

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अंकित खंडेलवाल के निर्देशन और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना को लेकर जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना निदेशालय लखनऊ से आए उप निदेशक जनगणना डॉ. गौरव पांडेय ने जनगणना की तैयारियों, […]

Continue Reading

Pilibhit News : दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर भड़के सपाई, कलेक्ट्रेट पर धरना देकर सौंपा ज्ञापन

दिल्ली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में 37 सांसदों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर किए गए मार्च के दौरान की गई गिरफ्तारी के बाद जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि ये विरोध […]

Continue Reading