फर्जी Instagram ID से युवती को बदनाम करने का आरोप, पिता-भाई को भी भेजे अश्लील फोटो-वीडियो; FIR दर्ज

फर्जी सोशल मीडिया आईडी के जरिए एक युवती को गाली देने, उसकी अश्लील फोटो और वीडियो प्रसारित करने तथा परिजनों को आपत्तिजनक सामग्री भेजकर बदनाम करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार अक्तूबर 2026 से युवती को इंस्टाग्राम, मोबाइल नंबर और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से लगातार परेशान किया जा रहा है। […]

Continue Reading

Sultanpur News: किराये पर दिए ट्रैक्टर-ट्रॉली बेचने का आरोप, चार किसानों ने दी तहरीर, दर्ज हुआ मुकदमा

बल्दीराय क्षेत्र में एग्रीमेंट पर किराये के लिए दिए गए ट्रैक्टर और ट्रॉली को कथित तौर पर दूसरे लोगों के हाथ बेचने का मामला सामने आया है। चार किसानों ने दीपक शुक्ला समेत कुछ अन्य लोगों पर धोखाधड़ी कर उनके वाहन बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़ितों ने किराया नहीं […]

Continue Reading

परिवार का पेट पालने मुंबई गया था अखिलेश, ट्रेन की चपेट में आने से मौत; घर में मचा कोहराम

परिवार की जिम्मेदारियां निभाने और अपनों का पेट पालने के लिए मुंबई में मेहनत-मजदूरी करने गए 22 वर्षीय अखिलेश की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मंगलवार को बेटे की मौत की खबर घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार का मुख्य आर्थिक सहारा छिनने से माता-पिता और भाई-बहनों पर […]

Continue Reading

सुलतानपुर : बल्दीराय में सड़क किनारे खड़ा ट्रक गायब, पुलिस ने नहीं सुनी गुहार तो कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

बल्दीराय थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ा एक ट्रक रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। इंजन गर्म होने पर चालक ट्रक खड़ा कर मिस्त्री बुलाने गया था। करीब डेढ़ घंटे बाद लौटा तो ट्रक मौके से गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर वाहन मालिक ने पुलिस से शिकायत की। सुनवाई […]

Continue Reading

बुलेट और 3 लाख रुपये के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित! बेटे संग घर से निकाला, कोर्ट के आदेश पर 10 पर केस

सुलतानपुर। दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और तीन लाख रुपये की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मासूम बेटे के साथ घर से निकालने का मामला सामने आया है। करौंदीकलां थाना क्षेत्र की रहने वाली अंतिमा सिंह की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत 10 लोगों […]

Continue Reading

Sultanpur News: रास्ते के विवाद में 10 साल के बच्चे का हाथ टूटा! कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ केस दर्ज

कुड़वार थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। एक महिला ने पड़ोस के पांच लोगों पर घर में घुसकर हमला करने और उसके 10 वर्षीय बेटे का हाथ तोड़ने का आरोप लगाया है। मामले में अदालत के आदेश पर पांचों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया […]

Continue Reading

अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर पुलिस की दबिश, दीवार फांदकर अंदर जाने की कोशिश; परिजनों से हुई बहस

सुल्तानपुर। अवधी गायकी और कॉमेडी की दुनिया में चर्चित संजय यदुवंशी की तलाश में सोमवार रात धम्मौर पुलिस ने उघरपुर स्थित उनके घर पर दबिश दी। पुलिस पहुंची तो संजय घर पर नहीं मिले। घर में उनके पिता सियाराम, भाई शिवा यादव, मां समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस और परिजनों […]

Continue Reading

बार एसोसिएशन चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 48 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, 3 बजे तक मतदान

बार एसोसिएशन तहसील जयसिंहपुर के चुनाव में शनिवार को मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक 48 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। 74 मतदाताओं को अध्यक्ष, सचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करना है। मतदान को लेकर तहसील परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए […]

Continue Reading

पति की नौकरी गई तो पत्नी रुचि द्विवेदी का अचार बना घर का सहारा, सुलतानपुर से दिल्ली तक पहुंचा स्वाद

कोरोना काल में पति की नौकरी छूटने से घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ी तो रुचि द्विवेदी के सामने भी मुश्किलों का दौर था। बाहर जाकर नौकरी करना संभव नहीं था। ऐसे में मां को अचार बनाते देखकर बचपन से सीखे हुनर को उन्होंने रोजगार का जरिया बनाने की ठानी। वर्ष 2021 में घर से शुरू […]

Continue Reading

देवी-देवताओं के स्वरूप में नृत्य और आपत्तिजनक झांकियों पर लगे रोक, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

धार्मिक आयोजनों में देवी-देवताओं के स्वरूप धारण कर किए जाने वाले नृत्य और आपत्तिजनक झांकियों पर रोक लगाने की मांग को लेकर बुधवार को एक सामाजिक संस्था ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को ज्ञापन सौंपा। संस्था अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र ‘विनम्र’ के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने धार्मिक प्रतीकों की […]

Continue Reading