ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग ब्रेकअप के बाद सुष्मिता सेन कही ये ​बड़ी

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन हमेशा से ही इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज और जिंदादिली ​के लिए जानी जाती हैं। वह बिना किसी संकोच फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं। सुष्मिता का यही अंदाज उन्हें बाकियों से अलग बनाता है।

वहीं हाल ही में अपने ब्रेकअप को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं हैं। सुष्मिता ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ लंबे रिलेशनशिप के बाद अगल होने का फैसला लिया। सुष्मिता ने रोहमन संग अपने ब्रेकअप की जानकारी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी थी। वहीं अब इंस्टग्राम पर लाइव पर आकर उन्होंने फैंस के साथ बातें की। इसी सेशन के दौरान सुष्म्तिा ने प्यार और सम्मान को लेकर बात की है।

वहीं सुष्म्तिा अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहती है, ‘जिस जगह पर सम्मान नहीं है वहां पर प्यार का कोई मतलब ही नहीं है। जिंदगी में प्यार आएगा भी और जगाए भी लेकिन अगर सम्मान है तो प्यार को व्यक्त करने का दूसरा मौका मिल जाता है। वहीं प्यार पर आप जब भी फोकस करते हैं तो जान लें वो अ​स्थाई ही होगा। अगर सम्मान नहीं है तो प्यार पीछे छूट जाता है। मेरे लिए सम्मान इतना मायने रखता है।’