स्मार्ट सिटी के रूके काम जल्द होंगे पूरेः डाॅ. इन्द्रमणि त्रिपाठी

Lucknow

(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश शासन के विशेष साचिव नगर विकास के पद पर कार्यरत डाॅ. इन्द्रमणि त्रिपाठी (आई.ए.एस.) को अतिरिक्त प्रभार के रूप में डायरेक्टर समार्ट सिटी नियुक्त किया गया है, श्री त्रिपाठी ने आर्य टीवी को बताया की प्रदेश सरकार ने जो जिम्मेदारी दी गई है उस काम में सौ प्रतिशत प्रगति आएगी साथ ही सीवर और पेयजल के रूके कामों को तेजी कराया जाएंगा। ज्ञात हो कि श्री त्रिपाठी पूर्व ने नगर आयुक्त के पद पर तैनात रहे हैं और इनके कार्यकाल में स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों में बहुत तेजी से कार्य हुआ था। इसी को देखते हुए श्री त्रिपाठी को अब प्रदेश सरकार द्वारा डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।