(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश की राजधानी में कोविड-19 टीकाकरण का अभियान जारी है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने सिविल हॉस्पिटल हजरतगंज में को-वैक्सीन का पहला टीका लगवाया। इसके अलावा शिक्षाविद व सीएमएस स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी ने टीका लगवाया जबकि डीएम लखनऊ अभिषेक प्रकाश को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई।
डीएम लख़नऊ अभिषेक प्रकाश ने बताया कि, 1 मार्च से 65 साल की उम्र से ज्यादा या 45 साल उम्र के गंभीर बीमारी वाले हैं व्यक्तियों को टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू किया गया था। लखनऊ में 13 जगह प्राइवेट व 53 सरकारी जगह वैक्सीनेशन सेंटर चल रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
सिविल अस्पताल हजरतगंज पहुंचकर को वैक्सीन लगवाने के बाद स्वास्थ मंत्री ने वैक्सीन को सुरक्षित बताया। वैक्सीनेशन के बाद 15 मिनट तक सिविल में बैठने स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह बोले सभी को वैक्सीन लगवाना चाहिए किसी भी तरीके का कोई भी भ्रम नहीं पालना चाहिए पूरी तरह सुरक्षित है। हर ज़िले में केंद्र बना कर महिलाओं को भी टिका लगवाया जाएगा। महिलाओं को टीका लगाने के महिला कर्मी रहेंगी।
ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराकर टीकाकरण कराया जा सकता हैं। वहीं, सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक एवं प्रख्यात शिक्षाविद् 86 साल के डॉ. जगदीश गांधी एवं डॉ. भारती गांधी ने आज राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कोविड वैक्सीन लगवाई। इस अवसर पर डा. गांधी ने प्रदेश सरकार की व्यवस्थित और कुशल सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा की भरपूर प्रशंसा की।
ऑनलाइन CO-Win पोर्टल पर कराए रजिस्ट्रेशन
डीएम लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने बताया कि CO-WIN पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर तीसरे चरण के अभियान में 65 साल की उम्र से ज्यादा के सीनियर सिटीजन व 45 साल की उम्र से ज्यादा गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं वह टीकाकरण कराने का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। दो जगह ऑफलाइन भी टीकाकरण पंजीकरण कराने की व्यवस्था रखी गई है।