Skip to content
Sunday, April 05, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

गांधी जयंती के अवसर सीएम योगी का खास निर्देश, प्रदेश के एक लाख 51 हजार छात्रों के अकाउंट में छात्रवृत्ति भेजी

UP
2021-10-02 Jai Kishan

(www.arya-tv.com) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों में दो बहनें एक साथ पढ़ रही हों तो एक की फीस माफ हो। अगर निजी स्कूल ऐसा नहीं करते हैं तो संबंधित विभाग एक छात्रा की फीस का प्रबंध करे। इसके लिए जिला स्तर पर नोडल अफसर बनाए जाएं।

गांधी जयंती के अवसर पर लोकभवन में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश के एक लाख 51 हजार छात्रों के अकाउंट में छात्रवृत्ति भेजी। इस दौरान उन्होंने 30 नवंबर तक सभी पात्र छात्रों को मिशन मोड में छात्रवृत्ति वितरण का काम पूरा करने का निर्देश दिया।

‘स्वच्छ भारत मिशन का परिणाम है कि इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी पर किया 99 प्रतिशत तक नियंत्रण’
उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज देश के दो महान योद्धाओं का जन्मदिन है। मैं गांधी जी और शास्त्री जी को नमन करता हूं। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजाद करवाया। 2014 में दो अक्तूबर को ही स्वच्छ भारत मिशन का प्रारंभ किया गया था। यह इस मिशन का ही परिणाम है कि हमने इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों पर 99 प्रतिशत तक काबू पा लिया है। प्रदेश के 38 जिलों में ये बीमारी 97 प्रतिशत तक नियंत्रित हो चुकी है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आजादी के तत्काल बाद एससी, एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी को वोट बैंक तो माना गया पर सत्ता के गलियारों में उनकी आवाज को अनसुना कर दिया गया पर आज उन्हें विकास का लाभ मिल रहा है। देश व प्रदेश के हर व्यक्ति की जाति व धर्म देखे बिना कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें दिया जा रहा है।

वहीं, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और पीएम नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप काम होने से तेजी से विकास हो रहा है।

Tagged all hindi news CM Yogi Adityanath hindi news Instruction of Chief Minister Yogi - If two sisters are studying together then waive the fee of one private school scholarship sent to the account of one lakh 51 thousand students of the state Special instructions of CM Yogi on the occasion of Gandhi Jayanti

Post navigation

पीएम मोदी ने ​कहा: आलोचना और आरोप मेें बड़ा अंतर होता है, मैं आलोचना करने वाले लोगों को बहुत याद करता हूं
कोरोना महामारी से उबर रही देश की अर्थव्यवस्था, तेजी से बदल रहें हालात

Related Posts

अयोध्या को नई सौगातः करोड़ों रुपये की लागत से बनेगा दो लेन आरओबी, रेलवे समपार पर जाम की समस्या होगी समाप्त

2026-04-04 Dr. Anil Tripathi

पॉवर कॉर्पोरेशन का स्मार्ट प्रीपेड मीटर बना बिजली का दुश्मन, उपभोक्ताओं का फूट रहा आक्रोश

2026-04-04 Dr. Anil Tripathi

UP By-elections 2026: घोसी, दुद्धी और फरीदपुर में ‘2027 के सेमीफाइनल’ की तैयारी शुरू, देखें किसका पलड़ा भारी

2026-04-042026-04-04 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • योग से शुद्ध होता शरीर का श्वसन तंत्र, बीमारियों से मिलती है सुरक्षा – योग गुरू स्वामी योगानंद (सुरेन्द्र सिंह डाबस )

    2026-04-05 Dr. Ajay Shukla
  • डॉ. राजेश्वर सिंह का ‘एनवायरनमेंट वॉरियर्स’ अभियान बना पर्यावरण और शिक्षा का मजबूत मॉडल

    2026-04-042026-04-04 Dr. Ajay Shukla
  • बड़ी खुशखबरी: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर आ रहा है भारत का LPG टैंकर ग्रीन सान्वी, जानिए कब पहुंचेगा?

    2026-04-04 Dr. Anil Tripathi
  • कानपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पश्चिम बंगाल की युवती को नौकरी के नाम पर बनाया शिकार

    2026-04-04 Dr. Anil Tripathi
  • यूपीः मेरठ में तीन लोगों की मौत से हड़कंप, देसी शराब पीने के बाद बिगड़ी थी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

    2026-04-04 Dr. Anil Tripathi
  • रणवीर के मेकअप आर्टिस्ट का खुलासा: ‘धुरंधर’ की सफलता की असली कहानी, घंटों की मेहनत ने ‘धुरंधर’ को बनाया सुपरहिट

    2026-04-04 Dr. Anil Tripathi
  • गावस्कर का बड़ा खुलासा: CSK की सबसे बड़ी कमजोरी गेंदबाजी, 225+ रन बनाकर भी जीत मुश्किल

    2026-04-04 Dr. Anil Tripathi
  • अयोध्या को नई सौगातः करोड़ों रुपये की लागत से बनेगा दो लेन आरओबी, रेलवे समपार पर जाम की समस्या होगी समाप्त

    2026-04-04 Dr. Anil Tripathi
  • पॉवर कॉर्पोरेशन का स्मार्ट प्रीपेड मीटर बना बिजली का दुश्मन, उपभोक्ताओं का फूट रहा आक्रोश

    2026-04-04 Dr. Anil Tripathi
  • होर्मुज खुलवाने के प्रस्ताव पर बहरीन ने टाला मतदान, रूस और चीन ने लगाया वीटो; UN में वोटिंग पर रोक

    2026-04-04 Dr. Anil Tripathi
  • CSK vs PBKS: अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद क्यों हार गई CSK, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा

    2026-04-04 Dr. Anil Tripathi
  • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारतीय एयरलाइंस का Plan-B तैयार! थाईलैंड-वियतनाम-इंडोनेशिया के लिए बढ़ सकती हैं फ्लाइट

    2026-04-04 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR