सपा विधायक सुभाष पासी हुए भाजपा में शामिल, स्वतंत्र देव सिंह ने दिलाई सदस्यता

# ## UP

(www.arya-tv.com) सपा से निष्कासित किए गए विधायक सुभाष पासी ने मंगलवार को भारतीय जानता पार्टी की सदस्यता ले ली। सुभाष पासी गाजीपुर जिले की सैदपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक थे। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इसके पहले सुभाष पासी को पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए सपा से निष्कासित कर दिया गया।​ जिसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।