नेहा धूपिया और क्रिकेटर सुरेश रैना की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, समय पर पहुंचाया ऑक्सीजन

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com)कोरोना महामारी बढ़ने के साथ ही देश में ऑक्सीजन, जरूरी दवाइयों, वैंटिलेटर और अस्पताल में बेड की कमी भी बढ़ते जा रही है। इस मुश्किल समय में कई बॉलीवुड सेलेब्स मदद के लिए आगे आए हैं। इन सेलेब्स में सबसे पहला नाम सोनू सूद का है जो अब आम जनता के साथ-साथ सेलेब्स तक भी मदद पहुंचा रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और क्रिकेटर सुरेश रैना ने ऑक्सीजन और इंजेक्शन के लिए मदद मांगी थी। जैसे ही सोनू को इस बात की जानकारी मिली उन्होंने समय रहते दोनों सेलेब्स तक जरूरी मदद पहुंचा दी है। मदद मिलने के बाद नेहा धूपिया और सुरेश ने एक्टर का शुक्रिया अदा किया है।

आपने एक और परिवार को खुशियां दे दीं सोनूः नेहा

नेहा धूपिया ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सोनू से मिली मदद की जानकारी देते हुए लिखा, रेमेडिसीवर के लिए अचानक मेरे पास मेरी सह-कर्मचारी मंजू का कॉल आया और अगर मैं अपने कॉन्टेक्ट के जरिए उसकी मदद कर सकती थी तो पहला व्यक्ति जिसका विचार आया वो सोनू सूद था। जाहिर है उसने और सोनू फाउंडेशन ने जरूरी मदद पहुंचा था। तुमने एक और व्यक्ति को स्वस्थ और एक परिवार को बेहद खुश कर दिया है। गॉड ब्लेस।

10 मिनट में पहुंचाई क्रिकेटर तक मदद

क्रिकेटर सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर अपनी 65 साल की अंटी के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए अर्जेंट मदद मांगी थी। जैसे ही सोनू तक उनकी पोस्ट पहुंची उन्होंने जवाब में लिखा, ऑक्सीजन सिलिंडर 10 मिनिट में आप तक पहुंच रहा है। तुरंत मदद मिलने पर सुरेश रैना ने एक्टर का आभार जताया है। क्रिकेटर ने लिखा, आपका बहुत धन्यवाद सोनू पाजी। आपने बहुत बड़ी मदद कर दी है। भगवान का आशीर्वाद आप पर बना रहे।