कुछ ऐसा है बरेली कैंट से सपा प्रत्‍याशी सुप्रिया ऐरन का चुनाव करने का अंदाज

Bareilly Zone UP

(www.arya-tv.com) 5 किलोमीटर हर रोज पैदल चल जनता के बीच पहुंचना। हर रोज इस ऊर्जा के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना। चुनावी सरगर्मी के बीच गृहणी का फर्ज। जी हां, हम बात कर रहे हैं कैंट से सपा की विधानसभा प्रत्याशी सुप्रिया ऐरन की।

सुप्रिया ऐरन खुद महापौर रह चुकी हैं। पति प्रवीन सिंह ऐरन सांसद रह चुके हैं। चुनाव प्रचार के दौरान जनता से संवाद में उनके राजनीतिक अनुभव सहज ही देखने को मिलते हैं। सुबह छह बजे उठकर सुप्रिया व्यायाम, पूजा-पाठ के बाद पति प्रवीन सिंह ऐरन का खान-पान कराकर प्रचार को निकलती हैं। साढ़े नौ बजे से प्रचार को निकली सुप्रिया का काफिला सिविल लाइंस पहुंचता है।

भाभी कहकर जनता उनका जोरदार स्वागत करती है। सुप्रिया कहती हैं कि हमारा नेतृत्व, मतलब आपका नेतृत्व। महिला शक्ति के रूप में सीट को पहचान दिलानी हैं। सुप्रिया आगे बढ़ती हैं। सुभाषनगर रेलवे पुलिस के पास पहुंचती हैं, यहां गंदगी, जलजमाव का जनता मुद्दा उठाती है। वह जनता को आश्वासन देती हैं।

इंटरनेट और मीडिया की करती हैं निगरानी

15 किलाेमीटर पैदल चलने, दिन भर प्रचार प्रसार के बाद सुप्रिया जब घर पहुंचती हैं तो घर पर इंटरनेट मीडिया की भी निगरानी करती हैं। दिनभर जनसंपर्क के हर एक पोस्ट को वह देखती हैं। रुझान का भी आंकलन करती है। उनके पति भी पत्नी के चुनाव में विजय पताका को लेकर रणनीति में जुटे हैं।