भाजपा महानगर की सोशल मीडिया की कार्यशाला सम्पन्न हुई

Lucknow

(www.arya-tv.com)भाजपा की महानगर ईकाई द्वारा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपस में एक दूसरे से जोड़ने के लिए सोशल मीडिया प्रबंधन की एक दिवसीय कार्यशाला गोमती नगर में सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला में सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल के बारे में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विषयवार जानकारी दी गयी। जिसमें सरल ऐप के माध्यम से विभिन्न प्लेटफार्मों पर कैसे एक दूसरे से संपर्क में रहा जाए इसके विषय में जानकारी दी गई। इसके साथ ही बूथ स्तर से व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए सभी को एक साथ जोड़ने पर बल दिया गया। भाजपा महानगर के ईकाई अध्यक्ष और मुकेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है इसके माध्यम से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आम जनता के बीच में लगातार संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, महानगर अध्यक्ष/ सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा , आई.टी. प्रदेश संयोजक कामेश्वर मिश्रा, अवध क्षेत्र आई.टी. संयोजक मानस, महानगर सोशल मीडिया संयोजक जितेन्द्र मिश्रा, डाटा प्रबंधन संयोजक संतोष सिंह, आई.टी. संयोजक अर्जित चटर्जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे । इस अवसर पर महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, सुनील यादव, मंत्री दीपक शुक्ला, सोशल मीडिया सह – संयोजक आदित्य द्विवेदी,सरोजनीनगर मंडल अध्यक्ष शिवशंकर विश्वकर्मा, उत्तम मिश्रा सोशल मीडिया टीम,आई.टी. टीम, डाटा प्रबंधन टीम, मोर्चा एवं मंडल की टीम उपस्थित रही।