ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट से पहले सड़को को ठीक किया जाए : भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल

Lucknow
  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट से पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया अमौसी, इंडस्ट्रियल एरिया ताल कटोरा, इंडस्ट्रियल एरिया देवा रोड की टूटी रोड और वहाँ की मूलभूत समस्याओं पर भी ध्यान दे प्रदेश की सरकार ।

(www.arya-tv.com)भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, राष्ट्रीय प्रभारी हफ़ीज़ जलील अहमद सिद्दीक़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी ताज ख़ान ने उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा राजधानी लखनऊ में आयोजित किए जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट से पहले राजधानी लखनऊ के इंडस्ट्रियल एरिया अमौसी, इंडस्ट्रियल एरिया ताल कटोरा, इंडस्ट्रियल एरिया देवा रोड की वर्षों से टूटी सड़के, टूटी नाली एवम् अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान की माँग की।

अजय त्रिपाठी मुन्ना, रितेश गुप्ता ने यह भी कहा की 11 और 12 फ़रवरी को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट से पहले कई जगह शहर में साफ़ -सफ़ाई एवम् अन्य कार्य कराये जा रहे है जबकि वर्षों वर्ष पुराने इंडस्ट्रियल एरिया अमौसी जहां पर पहले से उद्योग लगे है और मूलभूत समस्याओं के अभाव में उद्योग बंद भी हो रहे है। साथ ही साथ तालकटोरा इंडस्ट्रियल एरिया एवम् देवा रोड इंडस्ट्रियल एरिया जहां पर आज भी मूलभूत समस्याओं का अभाव है उस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और न ही उन समस्याओं के निदान के कोई भी विभाग कार्य कर रहा है ।

एक तरफ़ जहां विदेशो से एवं देश से उद्यमियों को उत्तर प्रदेश लाने का प्रयास किया जा रहा है वहीं पर उत्तर प्रदेश कि राजधानी में इंडस्ट्रियल एरिया के मूलभूत समस्याओं पर ध्यान ना दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। अजय त्रिपाठी मुन्ना, रितेश गुप्ता ने यह भी कहा की देश प्रदेश का कोई उद्यमी अगर इंवेस्टर सम्मिट के दौरान राजधानी लखनऊ के किसी भी इंडस्ट्रियल एरिया में अगर जाएगा तो वहाँ की मूलभूत समस्यायें देखकर उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्री लगाने से बचने का प्रयास करेगा।

अजय त्रिपाठी मुन्ना, रितेश गुप्ता, ताज ख़ान ने 11,12 फ़रवरी को राजधानी लखनऊ में आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट से पहले हर हाल में राजधानी लखनऊ में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया अमौसी, इंडस्ट्रियल एरिया ताल कटोरा, इंडस्ट्रियल एरिया देवा रोड की ख़राब सड़के,टूटी नालियाँ एवम् इंडस्ट्रियल एरिया की अन्य मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने की माँग प्रदेश सरकार और ज़िला प्रशासन से की ।