प्रदेश के सभी नगर निकायों पर 10 फरवरी को धरना होगा : शशि मिश्रा अध्यक्ष

Lucknow
  • प्रदेश के सभी नगर निकायों पर 10 फरवरी को धरना होगा : शशि मिश्रा अध्यक्ष

(www.arya-tv.com)लखनऊ। कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श​शि मिश्रा ने बताया कि के स्थानीय निकाय कर्मचारियों की सेवा सम्बधी समस्याओं, पदोन्नति, विनियमतीकरण,अकेन्द्रियत सेवा नियमावली,पुरानी पेंशन बहाली, आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों को पदों के अनुसार वेतन,भत्ते, समय से वेतन आदि, लिपिक, राजस्व, ड्राइवर, कम्प्यूटर आपरेटर ,पम्पचालक व अन्य जलकल कर्मचारियों की सेवा सम्बधी दिक्कतों तथा विभिन्न नगर पालिका, नगर पंचायतों की ईकाईयों की समस्याओं आदि को लेकर महासंघ पिछले कई वर्षो से लगातार आन्दोलन कर रहे हैं इसके बावजूद सरकार कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। इन्हीं मांगो को लेकर 10 फरवरी को एक दिवसीय ध्यानाकर्षण आन्दोलन किया जायेगा।