बॉलीवुड गायक का UP दौरा:योगी आदित्यनाथ से मिले सोनू निगम

UP

(www.arya-tv.com)गायक सोनू निगम सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सोनू निगम को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन का स्मारक सिक्का और कुम्भ की कॉफी टेबल बुक भेंट की। मुलाकात के बाद सोनू निगम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज की तारीफ की। कहा कि योगी एक दूरदर्शी आदमी हैं। जो वो कर रहे हैं, उनके साथ लोगों को जुड़ना चाहिए। हमारी कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बता दें कि सोनू निगम ने रविवार की शाम अयोध्या में हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन किए थे। आज वे वाराणसी के दौरे पर हैं।

राम मंदिर में एक ईंट रखने की इच्छा जताई

सोनू निगम ने देशवासियों से अपील की है कि सभी राम मंदिर निर्माण में अपना सहयोग दें। उन्होंने ऐलान किया कि वे रामलला के लिए एक गाना भी बनाएंगे। सोनू निगम ने रविवार की शाम कांग्रेसी नेता संजय निरुपम के साथ अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन के बाद कहा कि वे अयोध्या आकर अभिभूत हो गए हैं।

सोनू निगम ने कहा कि अयोध्या भारत का हृदय स्थल है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण भारत की गरिमा का विषय है। मंदिर के निर्माण की कल्पना सदियों से अधूरी थी, जो अब पूरी हो रही है। राम मंदिर सभी को जोड़ने का काम करेगा। उन्होंने निर्माण में एक ईंट रखने की भी इच्छा जताई है।