अखिल भारतीय ब्रह्म समाज का रजत जयंती समारोह 2 फरवरी 2025 को होगा

Lucknow

लखनऊ। सन् 2000 से समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर क्रियाशील रहते हुए अखिल भारतीय ब्रह्म समाज 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस उपलक्ष में संगठन द्वारा 2 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी के दिन संस्था का रजत जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा।
उक्त जानकारी संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल ने दी। उन्होंने बताया कि आज अक्टूबर माह 2024 की मासिक बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रजत जयंती समारोह के अवसर पर संस्था के समस्त संस्थापक सदस्यों सहित सन् 2000 में संस्था से जुड़े हुए 51 सदस्यों व समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अप्रतिम सेवाएं प्रदान करने वाले अन्य वर्ग के 11 समाज सेवियों को अवध रत्न सम्मान से अलंकृत किया जाएगा ।
आज की बैठक की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष सी पी अवस्थी ने बसंत पंचमी के अवसर पर कहा कि संस्था के रजत जयंती समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ आयोजित होगा तथा इसी समारोह में विद्यारंभ करने वाले शिशुओं का पाटी- पूजन संस्कार भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह हमारी सनातन वेदिक परम्परा रही है इसलिए सभी वर्गों के ऐसे माता-पिता जो अपने बच्चों को आगामी सत्र में विद्यालय भेजने की योजना बना रहे हैं, उन बच्चों को बसंत पंचमी 2 फ़रवरी 2025 को अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के पाटी पूजन संस्कार में अवश्य सम्मिलित करें ।
मीडिया प्रभारी अर्जुन द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी पी डी‌ शुक्ल, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष कोमल द्विवेदी, मानवेंद्र पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, प्रेम कुमार मिश्रा, दिनेश चन्द्र अवस्थी, नवनीत ओझा, आशुतोष मणि त्रिपाठी, राजीव शुक्ला, अंजनी कुमार दीक्षित, चन्द्र प्रकाश मिश्रा, विकास कुमार मिश्रा, दया शंकर पाण्डेय, राम कुमार चौबे, शिव कुमार शुक्ल, राम कृष्ण त्रिपाठी, शैलेन्द्र शुक्ल, गोविन्द मिश्रा, जे. पी. पाण्डेय , गिरिजा शंकर त्रिपाठी, स्नेहलता मिश्रा, चित्रा द्विवेदी, शेषमणि दुबे आदि बहुत से पदाधिकारी उपस्थित हुए।