अवैध संबंधों के चलते युवक की गर्दन काटी:निर्माणाधीन मकान में सो रहा था जूता कारीगर

# ## Agra Zone

(www.arya-tv.com) आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में अपने निर्माणाधीन मकान में सो रहे युवक की गर्दन धड़ से अलग कर दी गयी। सुबह परिजनों को जानकारी होने के बाद उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझा बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक थाना रकाबगंज के औलिया रोड हाता निवासी सिकंदर पुत्र महेश 25 वर्ष जूता कारीगर था। युवक अपने घर में ही जूते बनाने का कारखाना चलाता था। परिवार मकान को तुड़वा कर दोबारा से बनवा रहा था। इस दौरान रहने के लिए उन्होंने सामने ही मकान किराये पर ले रखा था। सिकंदर के परिवार में मां-बाप, चार बहने और एक बड़ा भाई बॉबी है।

बीती रात सिकंदर अपने निर्माणाधीन मकान में सो रहा था। सुबह परिवारीजन जब मकान में आये तो उनके होश उड़ गए। चारपाई पर सिकंदर का शव पड़ा हुआ था। उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी गयी थी।

पड़ोसी पर आरोप

परिजनों का आरोप है की सिकंदर की पड़ोसी बंटी की पत्नी सोनू से अच्छी बातचीत होती थी। बंटी को शक था की दोनों में अवैध संबंध हैं। इसी कारण बंटी ने अपने साथी आशीष व अन्य आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर सिकंदर की सोते समय गला काट कर हत्या कर दी है।

शव उठाने से किया इंकार

हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने पुलिस को शव उठाने से इंकार कर दिया और जमकर हंगामा किया। काफी समझाने और तहरीर के आधार पर नामजदों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया।

सीओ सदर अर्चना सिंह के अनुसार परिवारीजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।