लखनऊ में कुत्तों का रजिस्ट्रेशन होगा महंगा: नगर निगम में अब 500 की जगह 1000 रुपए देना पड़ेगा शुल्क

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन लखनऊ में महंगा हो सकता है। नगर निगम लखनऊ रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसमें 500 रुपए वाला शुल्क अब 1000 रुपए हो सकता है।

अधिकारियों का कहना है कि इसको लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। आने वाली कार्यकारिणी की बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा। वहां से पास होने के बाद इसको लागू कर दिया जाएगा।

मौजूदा समय नगर निगम 200, 300 और 500 रुपए का रजिस्ट्रेशन लगता है। इसको अब 500 और 1000 रुपए करने की तैयारी है। लखनऊ में मौजूदा समय करीब 5000 लोग ऐसे हैं , जिन्होंने अपने कुत्तों का रजिस्ट्रेशन कराया है। इससे विभाग को करीब 20 लाख रुपए का राजस्व मिलता है।

50 लाख तक पहुंच जाएगा राजस्व
अगर निगम 1000 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क करता है तो आने वाले वित्तीय साल में विभाग का राजस्व 50 लाख रुपए पहुंच जाएगा। एक अप्रैल से 31 मार्च तक कुत्तों के रजिस्ट्रेशन का सत्र रहता है। ऐसे में इस साल जिसका रजिस्ट्रेशन हो गया है, उनको पैसा नहीं देना होगा। हालांकि अगले साल उनकी जेब ढीली हो सकती है।

कार्यकारिणी में जाएगा प्रस्ताव
नगर निगम के संयुक्त निदेशक डॉक्टर एके राव का कहना है कि इसको लेकर पशु चिकित्सक अधिकारी को प्रस्ताव करने करने को कहा गया है। उस प्रस्ताव को कार्यकारिणी में रखा जाएगा। वहां से पास होने के बाद ही इसको लागू किया जा सकता है।

15 अगस्त के बाद तेज होगा अभियान
नगर निगम सूत्रों के अनुसार अभी बहुत बड़े वर्ग ने अपने कुत्तों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। ऐसे में 15 अगस्त के बाद सुबह और शाम नगर निगम चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसमें अपार्टमैंट में खासकर इस अभियान को तेज किया जाएगा। इससे कि विभाग का राजस्व बढ़ सके।

एक अनुमान के अनुसार शहर में करीब 25 हजार से ज्यादा परिवार के पास पालतू जानवर हैं। अभी तक महज 20 फीसदी लोगों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है।