शाहजहांपुर: पूरे लॉकडाउन में 41 हजार लोगों पर हुई कार्रवाई, 49.05 लाख का वसूूूूला जुर्माना

Bareilly Zone UP

शाहजहांपुर।(www.arya-tv.com) कोविड गाइड लाइन के अनुपालन के लिए लगातार सख्ती बरती जा रही है। 25 मार्च से शुरू लॉकडाउन से अनलॉक 3 तक प्रशासन करीब 41 हजार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 49.05 लाख का जुर्माना भी वसूल चुका है।

लेकिन लोग इसके बावजूद फिजिकल डिस्टेसिंग व फेसकवर को नहीं अपना रहे हैं। नतीजतन अब तक 1519 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 15 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 130 मरीज एलटू अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे है।

लखनऊ के लेवल थ्री अस्पताल में भी दो लोग भर्ती है। लेकिन इसके बावजूद जनपद के हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे है। लॉकडाउन के बाद से ही जनपद में सख्ती शुरू हो गई। इसके बाद शासन ने ढिलाई भी दी। लेकिन शाहजहांपुर में प्रशासन ने सख्ती जारी रखी।

कोविड संक्रमण के करीब पांच माह के अंतराल में प्रशासन ने अब तक प्रशासन ने 776 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए है। 1487 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। 407 वाहन सीज कर 32 हजार से अधिक चालान कर 49 लाख पांच हजार का जुर्माना वसूल किया।

इसके बावजूद प्रशासन कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण नहीं कर सका। शासन ने मास्क को अनिवार्य करने के लिए न्यूनतम 500 रुपये का नियम लागू कर दिया। जनपद में भी करीब 6300 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 11.57 लाख के करीब जुर्माना वसूल किया जा चुका है। इनमें पुलिस कर्मी समेत कुछ जिम्मेदार भी शामिल है। इसके बावजूद तमाम लोगों के चेहरे से मास्क गायब हो रहा हे।