आगरा में युवक पर जानलेवा हमला:सिर में आई गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

# ## Agra Zone

(www.arya-tv.com) ताज नगरी आगरा के जगनेर रोड स्थित थाना मालपुरा क्षेत्र के सिरौली रोड पर एक युवक को गोली मार दी गई। पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

घटना सोमवार रात करीब नौ बजे की है। सम्बुख नगर मोड़ के पास 25 साल का सोनू पुत्र बिजेंद्र सिंह खड़ा था। उसने बताया कि तीन युवक आए और उस पर हमला कर दिया। इससे सोनू लड़खड़ाकर गिर गया। उसके सिर में चोट आ गई। मामले की सूचना कंट्रोल रूम पर गोली मारने की प्रसारित कर दी गई। इस पर पुलिस में हड़कंप मच गया।

पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीण घायल सोनू को पास ही अस्पताल ले गए। जहां उसे भर्ती कर लिया गया है। थानाध्यक्ष मलपुरा तेजवीर सिंह ने बताया कि सोनू के सिर में गोली लगने का निशान नहीं है। प्रथम दृष्टया किसी पत्थर या नुकीली वस्तु का निशान है। मामले की जांच शुरू कर दी है।