फ्रोजन शुक्राणु से सफेद गैंडा पैदा करने की तैयारी, दक्षिणी गैंडों को किया जाएगा इस्तेमाल

National

(www.arya-tv.com)उत्तरी अफ्रीका के सफेद गैंडे को पुनर्जीवित करने की तैयारी की जा रही है। इस प्रजाति की आखिरी दो मादा गैंडों से 10 अंडों का सफलतापूर्वक निष्कार्षित किया गया है। केन्या के संरक्षित क्षेत्र में रहने वाली आखिरी दो मादा गैंडों नाजिन और फाटू से अंडे निकाले गए हैं। जर्मनी और चेक गणराज्य के वैज्ञानिकों की टीम ने इस कार्य को किया।

इन अंडों को इटली ले जाया गया है जहां इन्हें कृत्रिम तरीके से शुक्राणु के साथ निषेचित किया जाएगा। यह शुक्राणु आखिरी नर गैंडे की मौत से पहले निष्कार्षित कर फ्रिज करके रखा गया था। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि वे भ्रूण बनाने में कामयाब होंगे और इन्हें सरोगेट माताओं के गर्भ में प्रतिरोपित किया जाएगा।

दक्षिणी गैंडों को किया जाएगा इस्तेमाल-
सफेद गैंडों के भ्रूप को प्रतिरोपित करने के लिए दक्षिण अफ्रीका में विचरण करने वाले सफेद गैंडों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका फैसला इन विट्रो फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया के बाद लिया जाएगा। आखिरी उत्तर अफ्रीकी सफेद नर गैंडे की मौत 2018 में सूडान में हो गई थी। एक साल बाद वैज्ञानिकों ने इसके शुक्राणु से दो भ्रूण बनाए थे जिन्हें तरल नाइट्रोजन में फ्रीज कर रखा गया है।