सरोजनीनगर : डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर को दी 10 सड़कों की सौगात

Lucknow
  •  डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर को दी 10 सड़कों की सौगात, कहा- जनसेवा के लिए समर्पित मेरा संपूर्ण जीवन
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर की जनता को समर्पित की 10 सड़कें, भटगांव में किया कई विकास कार्यों का लोकार्पण

लखनऊ। सरोजनीनगर में विकास की नई धारा बहा रहे विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करने के लिए प्रयासरत हैं। डॉ. राजेश्वर ​सिंह द्वारा किए जा रहे प्रयासों के परिणाम अब धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार को डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्रवासियों को नए विकास योजनाओं की सौगात दी। विधायक ने ग्राम भटगांव में मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना से स्वीकृत क्षेत्र की 10 सड़कों का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने 51 विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।

ग्राम भटगांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अयोजित इस कार्यक्रम में सरोजनीनगर विधायक ने सरोजनीनरग में आर्थिक विकास योजना द्वारा क्षेत्र में 10 सड़कों का निर्माण कार्य, नालों-नालियों, इंटरलॉकिंग-सीसी सड़कों का निर्माण, नाडेप कम्‍पोस्‍ट, सहज जनसेवा केंद्र, तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधक केंद्र के निर्माण कार्य का बटन दबाकर लोकार्पण किया। इसके अलावा क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय हसन खेड़ा एवं बादे खेड़ा में इंटर लॉकिंग व शौचालय निर्माण, ग्राम पंचायत में कूड़ेदान, प्लास्टिक बैंक, स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट, हैंड पंप आदि भी जनता को सौंपा। 

कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने जनता तथा सभी विकास कार्यों से जुड़े विभागों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से आज गांव के विकास को नई गति मिली है। प्रत्येक गांव के सर्वांगीण विकास से ही आदर्श सरोजनीनगर का स्वप्न पूर्ण होगा। विधायक ने भटगांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय को बाउंड्री वॉल बनावने, चेयर-टेबल व झूले लगवाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने बताया कि सरोजनीनगर में 105 नई सड़कों का निर्माण हो रहा है। इसमें 30 सड़कों ग्रामीण व 75 सड़कें शहरी क्षेत्र की हैं। इसके अलावा 68 सड़कें, जिसमें 42 ग्रामीण व 26 शहरी क्षेत्र की है, का मरम्मत कार्य चल रहा है। जनता के आवागमन को सुदृढ़ बनाना की दिशा में हमारा प्रयास निरंतर जारी है।