कूड़ा उठाना नगर निगम की जिम्मेदारी: संयुक्ता भाटिया

Lucknow
  • जब तक इकोग्रीन की समस्या का समाधान न हो, नगर निगम के कर्मचारी लगवाकर उठवाए घरों से कूड़ा, जनता को न हो समस्या : संयुक्ता भाटिया

(www.arya-tv.com)लखनऊ में कई जोनों में डोर – टू डोर कूड़ा कलेक्शन न होने की जनता द्वारा प्राप्त हो रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए नि० महापौर संयुक्ता भाटिया ने नाराजगी जताई और नगर आयुक्त को फ़ोन कर व्यवस्था सही करने के लिये कहा।

संयुक्ता भाटिया ने कहा कि जबतक इकोग्रीन के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त न हो जाये, तब तक नगर निगम के कर्मचारियों को लगवाकर इकोग्रीन की गाड़ियों से ही लोगों के घरों में सड़ रहे कूड़े को उठवाए। नि महापौर ने आगे यह भी कहा कि इकोग्रीन के चीन कनेक्शन को भी समाप्त करने का प्रयास करें। कूड़े उठान से सम्बंधित कोई भी समस्या जनता को नहीं आनी चाहिए, प्रशासनिक कार्यवाही कर जनता की समस्या का समाधान करें, जनता को दिक्कत न हो।